ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
मध्यप्रदेश

सुल्तानपुर के बेखौफ कॉलोनाइजर: कॉलोनी काटने नियम, कानूनों को रखा ताक पर,धड़ल्ले से काट रहे अवैध कॉलोनी

 जिले की तहसील मुख्यालय सुल्तानपुर में 17 कालोनियों में सिर्फ 8 कालोनाइजरों की प्रशासन ने वैध करार दी है। बाकी 9 कालोनियां बगैर डायवर्सन, रैरा के रजिस्ट्रेशन के बग़ैर कालोनियां विकसित की जा रही हैं।सुल्तानपुर कस्बे में अमन बिहार कॉलोनी, चौबे नगर कॉलोनी, प्रकाश पटेल वगैरह की कॉलोनियां नियम कायदों को ताक पर रखकर कॉलोनियां बनाई जा रही हैं। इनमें कई कालोनाइजरों द्वारा कॉलोनियों में सिर्फ प्लाटिंग कर उन्हें बेच कर रजिस्ट्रियां करवा दी गई हैं। वहीं अनुमति कम क्षेत्र फल की ली और 50 से 80 और 100 एकड़ जमीन में प्लॉट विक्रय किए जा रहे हैं। कमाई का यह सब गोरख धंधा गौहरगंज, सुल्तानपुर के राजस्व महकमे के आला अफसरों की मिलीभगत संरक्षण में अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं।

कालोनाइजरों द्वारा सड़क निर्माण के लिए नहरों पर अतिक्रमण कर बनाई सड़क.

सुल्तानपुर के अन्य क्षेत्रों से गुजरी अपर लोअर पलकमती डैम जलसंसाधन विभाग की नहरों पर कालोनाइजरों द्वारा अतिक्रमण कर उन पर सड़क निर्माण करवा दी गई हैं। बताया जा रहा है कि सड़कों का निर्माण प्रकाश पटेल द्वारा अपने रसूख के दम पर रास्ता सरकारी नहरों पर बनवा लिया गया है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी बजाय एक्शन लेने के इस मामले में पर्दा डाले हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि सुल्तानपुर, गौहरगंज के जिम्मेदार अधिकारी ही इन अवैध कालोनाइजरों पर नकेल नहीं कस पा रहे हैं।

जो व्यक्ति कॉलोनी काट रहा उसके पास परमिशन होना जरूरी है। कॉलोनी में सीसी रोड़, बिजली, पानी टँकी के साथ ही अन्य सभी तरह की सुविधा होना जरूरी है। इसके अलवा भी अन्य गाइड लाइन है जिनका पूरी करना जरूरी है। मौजूदा समय में देखा जाए तो नाममात्र के ही कॉलोनाइजर गाइड लाइन पर खरा उतरेंगे, बाकी सब अपनी बनाई गाइड लाइन के हिसाब से ही कॉलोनी काट रहे हैं। पूर्व में जरूर अवैध कॉलोनाइजर को प्रशासन ने चिन्हित कर एफआइआर दर्ज कराई थी,।लेकिन बाद में सख्ती नहीं दिखाने से रोक नहीं लग पाई है।

इनका कहना है..….

नई और पुरानी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव बनाकर ऊपर भेज रहे हैं। जल्द ही कार्रवाई देखने को मिलेगी। जहां तक नहर रोड पर कॉलोनी कटने की बात है तो उसे भी दिखवा लेते हैं: बचंद्रशेखर श्रीवास्तव एसडीएम गौहरगंज

खेती की जमीन पर काटी जा रही कॉलोनियां…

सुल्तानपुर सहित सुल्तानपुर जोड़ रोड ही नहीं बल्कि ग्लोबल कालेज के नजदीक ,मैरिज गार्डन के सामने के  अन्य जगहों पर इसी तरह से अवैध कॉलोनी कटती हुई देखी जा सकती हैं। कई जगह खेती की जमीन पर ही कॉलोनी काट दी गई है। इससे कुछ समय पहले जहां खेती होती थी। वहां अब कॉलोनी कटते ही चूने की लाइन या फिर मुरम, पत्थर के बने रोड बने हुए नजर आएंगे। बड़ी बात यह है कि कॉलोनाइजर भोले भाले लोगों को कॉलोनी में सभी सुविधा उपलब्ध कराने के झूठे वादे कर मनमानी राशि में उनको प्लॉट बेचते, हैं लेकिन बाद में मुकरते या गायब हो जाते हैं।

सुल्तानपुर शहर सहित आसपास क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटकर भोली भाली जनता को प्लाट बेचकर पैसे ऐठने का काम धड़ल्ले से जारी है। कॉलोनाइजर ने इस काम को करने सारे नियम, कानून और गाइड लाइन को ताक में रख दिया है। यह सब अफसरों की नजर में है। लेकिन लापरवाह कालोनाइजरों पर कोई जुर्माना कार्यवाही नहीं की जाती है।

Related Articles

Back to top button