ब्रेकिंग
Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे...
मध्यप्रदेश

उमरिया में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक हैंडपंप से टकराई,युवक की मौत

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गहिराटोला अंतर्गत नौसेमर के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे हुए हैंडपंप से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में बैठे जीजा और साले हैंडपंप से टकरा गए। हैंडपंप का हैंडल जीजा के गले में घुस गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम लोढा का रहने वाला बताया जा रहा है।

इस हादसे में मृतक के साले को गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना के बाद डायल 100 नौरोजाबाद मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायल साले को जिला चिकित्सालय उमरिया प्राथमिक इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं मृतक जीजा को शव वाहन की मदद से नौरोजाबाद ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button