ब्रेकिंग
Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्... Calcutta High Court: आरोपी की कमर में रस्सी बांधकर घुमाना मानवाधिकारों का उल्लंघन; कोर्ट ने पुलिस को... Pune Ketan Agarwal Murder Case: पुणे लोहागढ़ हत्याकांड में बड़ा खुलासा; विग पहनने की आदत से परेशान मं...
धार्मिक

इस तारीख को जन्मे लोगों पर बनी रहेगी हनुमान जी की कृपा, जीवन में नहीं आएंगे कष्ट!

अंक ज्योतिष में, प्रत्येक मूल अंक किसी ग्रह या अंक के स्वामी से जुड़ा हुआ होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोगों की जन्म की संख्याओं का सभी लोगों पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ता है. इसी प्रकार अंक 9 को हनुमान जी से संबंधित माना जाता है. बजरंगबली अंक 9 के स्वामी माने जाते हैं.किसी भी माह की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए जन्म अंक 9 होता है.

अंक 9 का स्वामी ग्रह मंगल होता है. 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों पर हमेशा हनुमान जी की कृपा बनी रहती है. कष्ट निवारण हेतु अर्पित की जाने वाली पूजा, बजरंगबली, मंगल ग्रह से संबंधित है. हनुमान को मंगल ग्रह का देवता कहा जाता है. इसीलिए मंगलवार को हनुमान जी के साथ-साथ मंगल ग्रह की भी पूजा की जाती है. हनुमान मंगल ग्रह के प्रतीक हैं. यदि आप अपनी नौकरी या व्यवसाय में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इसका कारण मंगल ग्रह का अशुभ या खराब होना हो सकता है.

जीवन में नहीं आती हैं समस्याएं

यदि मंगल खराब हो तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं. परिवार में लोग बीमार हो सकते हैं. यदि आपका मंगल शुभ है तो परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ रहेंगे. मंगल ग्रह शुभता का प्रतीक है. जो लोग बिना किसी स्वार्थ के अपना काम करते हैं उन्हें मंगल और हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में कभी कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है. इसके अलावा जीवन में आने वाली समस्याएं दूर रहती है.

लोगों के प्राप्त होती है हनुमान जी की कृपा

जो लोग शुद्ध मन रखते हैं, बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद करते हैं और निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हैं, उन्हें हमेशा हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त रहता है. इसी कारण मूलांक 9 वाले लोगों पर मंगल और हनुमान जी की कृपा होती है. अंकशास्त्रियों का कहना है कि ऐसे लोग निडर और सहनशील होते हैं. ऐसे लोग हर मुश्किलों का सामना करने की कोशिश करते हैं और अंत विजयी पाते हैं. यदि मंगल अशुभ हो तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. इसके साथ ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Related Articles

Back to top button