ब्रेकिंग
President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्... NEET UG Re-Exam Uttarakhand: देहरादून में 16 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम; प्रशासन ने कसी कमर, चप...
मध्यप्रदेश

इंदौर की केईएम बिल्डिंग में हुई हैलोवीन पार्टी में शामिल थे राजनेता, डॉक्टर और उद्योगपति

एमजीएम मेडिकल कॉलेज कैंपस में मौजूद ऐतिहासिक धरोहर केईएम बिल्डिंग में रविवार रात में हुई हैलोवीन पार्टी में शामिल होने वालों में शहर के कई उद्योगपति, राजनेता सहित अन्य लोग भी शामिल हुए थे। जैन सोशल ग्रुप द्वारा की जाने वाली इस हैलोवीन पार्टी के लिए लंबे समय से योजना बनाई जा रही थी।

इस पार्टी में भाजपा नेता अक्षय कांति बम सहित शिक्षाविद, डेयरी प्रोडक्ट संचालक, बिजनेसमैन, बड़े चिकित्सक और नामी राजनेता शामिल हुए थे। बम के पार्टी में शामिल होने के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि भूत के भेष में आसपास पुरुष और महिलाएं खड़े हुए हैं और बम बीच में बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा आयोजकों को नोटिस देने की बात कही जा रही थी, लेकिन तीन दिन बाद भी कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। इससे प्रतीत होता है कि राजनीतिक दबाव है। जबकि कॉलेज के ही डॉक्टर इस पार्टी का विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस पार्टी का जनता के बीच जमकर विरोध हो रहा है। लेकिन अभी तक आयोजकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आयोजकों को नोटिस जारी करेंगे

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 20 लोगों को ऐतिहासिक धरोहर के बारे में जानने के लिए अनुमति दी थी। लेकिन यहां 200 लोगों की पार्टी हो गई और किसी को भनक तक नहीं लगी। यहां तेज आवाज में डरावना संगीत भी बज रहा था। दीवारों पर अभी तक डरावने स्लोगन लिखे हुए हैं, लेकिन इन्हें यहां से मिटाने तक का कोई प्रयास नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी के लिए कॉलेज प्रबंधन के ऊपर राजनीतिक दबाव भी आया था।

व्यवस्था देखने स्वयं पहुंचे थे कॉलेज के अधिकारी

सूत्रों के अनुसार इस आयोजन की व्यवस्था देखने के लिए कालेज प्रबंधन के अधिकारी भी केईएम बिल्डिंग पहुंचे थे, लेकिन मामले में कर्मचारियों की भूमिका को सामने लाया जा रहा है।

जबकि कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों के निर्देशों का पालन किया है। एक कर्मचारी ने बताया कि एक हफ्ते पूर्व से कालेज प्रबंधन को पार्टी की जानकारी थी, वह स्वयं इसकी तैयारी कर रहे थे।

एमजीएम एलुमनाई एसोसिएशन इस मामले को लेकर गुरुवार को कमिश्नर राकेश गुप्ता से मुलाकात करने जाएगा। वह आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह की पार्टी ऐतिहासिक धरोहर में होना हमें स्वीकार्य नहीं है।

Related Articles

Back to top button