ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
विदेश

अमेरिका से निकाले गए अवैध प्रवासियों की मुसीबत नहीं होगी कम, आज भारत पहुंचते ही होगा एक्शन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों को लेकर सख्त तेवर अपनाए हुए हैं. इसी के बाद अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे 205 भारतीय प्रवासियों को निर्वासित कर दिया है. इनमें से 104 लोगों की पहचान हो चुकी है. बाकी के लोगों की पहचान में भारत इनको सभी को C-17 अमेरिकी सैन्य विमान से भारत भेजा गया है. बुधवार दोपहर में पंजाब के अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे.

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि अमेरिका से भेजे गए अवैध प्रवासियों को राज्य सरकार के लोग रिसीव करेंगे. पहचान और अन्य कागजी कार्रवाई के लिए हवाई अड्डे पर काउंटर बनाए गए हैं.

एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रवासियों के साथ क्या होगा?

अमृतसर प्रशासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी विमान से आने वाले सभी लोगों के दस्तावेजों की अमृतसर एयरपोर्ट पर जांच की जाएगी. इमीग्रेशन आदि के अलावा इन लोगों की पूरी पृष्ठभूमि, खासकर उनका आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाएगी. यदि कोई आपराधिक रिकॉर्ड पाया जाता है तो उन्हें एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया जाएगा.

इस प्रक्रिया में पूरा दिन लग सकता है. सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका से डिपोर्ट किए गए इन भारतीयों में कुछ ऐसे लोग भी हो सकते हैं, जिन्होंने भारत में कोई अपराध किया होगा और अमेरिका भाग गए होंगे.

इन राज्यों के लोग विमान में सवार

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर अमेरिकन सेना का विमान दोपहर करीब 1 बजे अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होगा. अभी तक इस विमान में 200 से ज्यादा भारतीयों के होने की पुष्टि हुई है. जिनमें से 104 लोगों की पहचान की जा चुकी है. इनमे Gujrat-33, Punjab-30, UP-03, Haryana-33,Chandigarh-02, Maharashtra- 03 के लोग शामिल हैं.

18,000 भारतीय प्रवासियों की हो चुकी पहचान

ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका से गैरकानूनी स्थिति वाले भारतीय प्रवासियों को वापस लाने वाली पहली उड़ान है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और अमेरिका ने लगभग 18,000 भारतीय प्रवासियों की पहचान की है. जिन्होंने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था.

Related Articles

Back to top button