ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
उत्तरप्रदेश

महाकुंभ में कच्छा बनियान गैंग और Youtubers ने रची थी भगदड़ की साजिश? अखाड़ा परिषद ने जताई आशंका

संगम नगरी प्रयागराज में हुई भगदड़ की अभी जांच जारी है. इस बीच अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कच्छा बनियान गैंग और Youtubers पर भगदड़ की साजिश रचने का आरोप लगाया है. कहा कि मामला बेहद गंभीर है. इन दो गैंग्स के खिलाफ जांच होना जरूरी है.

28 जनवरी को मौनी अमावस्या की रात डेढ़ बजे संगम नोज पर मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई थी. इस बीच भगदड़ को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आने लगे. ऐसे ही एक वीडियो में कच्छा बनियान वाले हुडदंगियों की भी चर्चा होनी शुरू हुई. अब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इसमें साजिश की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग की है.

भगदड़ की जांच न्यायिक आयोग, पुलिस और STF कर रही भगदड़ की त्रिस्तरीय जांच चल रही है. एक तरफ तीन सदस्यीय न्यायिक समिति इसकी जांच कर रही है तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस और STF भी इसकी सच्चाई पता करने में लगी है.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने इन वीडियो के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि कच्छा बनियान वाले हुडदंगियों की इस हादसे में कोई भूमिका तो नहीं है. रविंद्र पुरी ने इस मामले को उठाते हुए मांग की है कि वीडियो में दिख रहे हुडदंगियों की सघन जांच की जानी चाहिए. जिससे कि महाकुंभ को बदनाम करने वालों की पहचान हो सके.

रविंद्र पुरी का कहना है कि महाकुंभ से पहले ही सनातन को बदनाम करने की कोशिश शुरू हो गई थी. जैसे ही महाकुंभ बसना शुरू हुआ, सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए सनातन विरोधी और वामपंथियों ने कई यूट्यूबर को इस काम में लगा दिया था. सनातन की शक्ति के प्रतीक इस कुंभ मेले को नाटक नौटंकी की तरह पेश करने की शुरुआत हो गई. महाकुंभ में ऐसे रील बनाने वालों ने आत्मा पर चोट करना शुरू कर दिया. ऐसे लोगों पर भी जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए.

पीएम मोदी ने किया संगम स्नान

वहीं दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 5 फरवरी को प्रयागराज पहुंचे. पीएम मोदी ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया. वह नाव में सवार होकर अरैल घाट से गंगा स्नान के लिए पहुंचे. पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. राज्य के दोनों डिप्टी सीएम भी पीएम मोदी के साथ थे. पीएम के इस कार्यक्रम को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं.

Related Articles

Back to top button