ब्रेकिंग
Delhi Police Controversy: प्रदर्शनों के दौरान वकीलों और नागरिकों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आप... IMD Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन... MP Administration Update: जबलपुर में अवैध डीजे और तेज साउंड सिस्टम पर पुलिस का शिकंजा, गाड़ियों समेत... Ujjain Police News: पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उज्जैन में आयोजित हुआ 'योग फॉर मेंटल हे... MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प...
मनोरंजन

‘लवयापा’ के सेट पर आमिर खान के लाडले जुनैद पर क्यों भड़कीं फराह खान? पहले डांटा फिर डांस कर दिया कैंसिल

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की फिल्म लवयापा रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म अभी 7 फरवरी को रिलीज होगी, लेकिन उसके पहले इसका टाइटल सॉन्ग सोशल मीडिया पर छा गया है. इसके डांस स्टेप्स पर लोग रील्स बना रहे और ये गाना वाकई में फनी टाइप है, जिसे बड़े-बच्चे सभी पसंद कर रहे हैं.

‘लवयापा’ गाने पर जुनैद और खुशी कपूर को फराह खान ने डांस स्टेप्स सिखाए और जुनैद को ये सब सिखाने में फराह खान के पसीने छूट गए थे. जुनैद खान और खुशी कपूर ने इससे जुड़े किस्से भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में बताए हैं.

फराह खान ने क्यों लगाई थी जुनैद की क्लास

बातों-बातों में जुनैद ने कहा कि वो कोई भी सीन कर लेते हैं लेकिन उन्हें डांस करने में काफी परेशानी होती है. उन्हें स्टेप्स याद नहीं रहते और इसके लिए कोरियोग्राफर से डांट भी पड़ चुकी है. भारती सिंह ने पूछा, ‘कितने दिन में आपने सीखा और किस कोरियग्राफर ने आपको सिखाया?’ तो जुनैद खान ने कहा कि फराह मैम ने डेढ़ दिन में सिखाया और बहुत डांटा भी था.

जुनैद ने कहा, ‘फराह मैम ने कई घंटे प्रैक्टिस कराई और बाद में सिर्फ इनका (खुशी कपूर) का डांस रखा और मेरा कैंसिल करा दिया. फराह मैम बोलती हैं कि तुमसे नहीं होगा, उन्होंने खुशी से डांस कराया और मुझे बैठाकर एक-दो स्टेप्स करने को बोला.’ इसपर हर्ष ने कहा, ‘फराह मैम सच में बहुत ईमानदार हैं ना डांस को लेकर.’ तो जुनैद ने कहा, ‘हां वो ऐसे खूब हंसी-मजाक करती हैं लेकिन अगर उनके बताए स्टेप्स को कोई इधर-उधर करता है तो वो वही बोल देती हैं जो सच होता है.’

जुनैद को नहीं पसंद है डांस करना?

जब जुनैद से पूछा गया कि आपके लिए डांस सच में बहुत मुश्किल है? क्या आप डांस नहीं करना चाहते? इसपर जुनैद ने कहा, ‘नहीं ऐसा नहीं है, मैं डांस करना चाहता हूं, मुझे पसंद भी है लेकिन हो नहीं पाता है. महाराज में मेरा एक डांस सीक्वेंस था गरबा, जिसे सीखने के लिए मैं 4 घंटे तक प्रैक्टिस करता था. 10 हफ्ते तक 4 घंटे रोज प्रैक्टिस करता था, वैभवी मैम का कमाल है मैं पतला भी हो गया था और डांस भी आ गया था.’

कब रिलीज हो रही है फिल्म लवयापा?

7 फरवरी 2025 को फिल्म लवयापा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन और इसको बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में खुशी कपूर, जुनैद खान, योगी बाबू, आशुतोष राणा, सत्यराज और कीकू शारदा जैसे कलाकार नजर आएंगे. ‘लवयापा’ तमिल फिल्म लव टुडे का हिंदी रीमेक है.

Related Articles

Back to top button