ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
मध्यप्रदेश

जीजा ने साले पर किया कुल्हाड़ी से हमला, फिर लाश को नहर में फेंका, जानिए पूरा मामला

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में साले को जीजा ने मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह मामला गोरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी का है.

बताया जा रहा है कि साला सुरेंद्र कंजर ने काफी समय पहले अपने एक रिश्तेदार की हत्या कर दी थी. लेकिन बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी. सुरेंद्र कंजर को कुछ पैसों की जरूरत थी जिसके चलते सोमवार को सुरेंद्र अपने जीजा के पास गया था। जीजा ने कहा था कि पैसे ले जाओ. सुरेंद्र पुरानी दुश्मनी भूल गया लेकिन उसका जीजा आज भी मन में पुरानी दुश्मनी लेकर बैठा था।

फिर मौका देखकर जीजा सुरेश ने परिजनों के साथ मिलकर साले की हत्या कर दी. उन्होंने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और लाश को नहर में बहा दिया. सुरेंद्र के साथ गए पवन कंजर ने परिजनों और पुलिस को हत्या जानकारी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button