ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
दिल्ली/NCR

इसी डर को दूर करना है… मौलाना साजिद रशीदी ने बताया क्यों दिया बीजेपी को वोट

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि मैंने दिल्ली चुनाव में भाजपा को वोट दिया है. उन्होंने कहा कि मैंने वोटिंग का वो वीडियो वायरल भी किया है. भाजपा के नाम पर मुसलमानों में डर पैदा किया जा रहा है. विपक्षी दलों की ओर से लोग कहते हैं कि मुसलमान भाजपा को वोट न दें. मुसलमानों के दिमाग में यह बात बैठा दी गई है कि भाजपा को हराओ. अगर बीजेपी को नहीं हराओगे तो अगर वे सत्ता में आएंगे तो मुसलमानों के अधिकार छीन लिए जाएंगे.

मैंने मुसलमानों के मन से उस डर को निकालने के लिए बीजेपी को वोट दिया है. अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो मैं सभी मुसलमानों को दिखाऊंगा कि मुसलमानों के कौन से अधिकार छीने गए हैं? ऐसा नहीं है कि मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं या उनके सामने झुक गया हूं. अगर उनकी कोई नीति मुसलमानों के खिलाफ जाती है तो मैं उसका जरूर विरोध करूंगा. मुझे धमकियां मिल रही हैं और आरोप लगाया जा रहा है कि मैं भाजपा के हाथों बिक गया हूं. लेकिन, ऐसा कुछ नहीं है, मैं भाजपा के किसी नेता से भी नहीं मिला हूं.

मेरे खिलाफ कई केस मामले दर्ज किए गए हैं. मेरा एकमात्र उद्देश्य मुसलमानों के दिल और दिमाग से उस डर को निकालना है. अगर मुसलमान भाजपा को वोट देते हैं तो हम भाजपा को वोट देंगे. हमारा दावा सही है और अगर भाजपा हमारे खिलाफ कुछ करती है तो हम उसके खिलाफ सवाल उठा सकते हैं.

देश के खिलाफ होंगी नीतियां तो खुलकर बात करूंगा

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति देश, मुसलमान और राष्ट्र के खिलाफ होंगी तो मैं इस मसले पर खुलकर बात करूंगा. उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य है मुसलमानों के उस डर को दूर करना है, जिसे वो लेकर हिंदुस्तान में जी रहा है. मुसलमानों के अंदर ये डर है कि बीजेपी मुसलमानों को देश से निकालने वाली है.

ऐसा करने के बाद ये देश हिंदू राष्ट्र बन जाएगा और यहां नमाज पढ़ना भी मुश्किल हो जाएगा, यहां रोजा रखना मुश्किल हो जाएगा, दीन पर चलना मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने कहा ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा, क्योंकि हम यहां पर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों की तादात में मौजूद हैं. ऐसे में करोड़ों लोगों को देश से निकालना नामुमकिन सी बात है.

Related Articles

Back to top button