ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
उत्तरप्रदेश

दूल्हे को सात फेरे लेते ही लग गया फटका, दुल्हन तो मिली नहीं, साली भी कर गई कांड

उत्तर प्रदेश से आगरा में एक लुटेरी दुल्हन ने दूल्हे समेत उसके पूरे परिवार को चूना लगा दिया. मामला एत्मादउद्दौला इलाके का है. यहां एक युवक का मंदिर में रिश्ता तय हुआ. दोपहर में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए. इसके बाद शाम को परिजनों को विदा करने के बहाने दुल्हन लेकर फरार हो गई. दूल्हे के परिजनों ने पीछा करके शादी कराने वाले युवक और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया. फिर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. फिर पुलिस दुल्हन की तलाश कर रही है.

सीतानगर के रहने वाले युवक ने बताया कि वो डेकोरेशन का काम करता है. 15 दिन पहले मोहल्ले में रहने वाले मोनू उर्फ राजेंद्र ने उसकी शादी के लिए फिरोजाबाद के एक युवक से बात कराई. युवक का कहना था किवो कानपुर की युवती से उसका रिश्ता तय करा देगा. लड़की का परिवार गरीब है. उसके लिए 35 हजार रुपये खर्च करने होंगे. पैसे देने के लिए होने वाला दूल्हा राजी हो गया.

पीड़ित ने बताया- लड़की देखने के लिए बिचौलिए ने बुधवार का दिन तय किया. मैं और मेरा परिवार रामबाग स्थित एक मंदिर में पहुंचे. युवती के साथ बिचौलिए सहित उसकी बहन और जीजा मनोज आए. लड़की पसंद आने पर मैंने उसे सोने की अंगूठी पहना दी. इसके बाद पंडित को बुलाकर सात फेरे भी ले लिए. शाम को परिवार के लोग घर आ गए. घर जाने के लिए दुल्हन की बहन ने एक ऑटो बुलाया. इस बीच दुल्हन अपनी बहन को विदा करने के बहाने उसी ऑटो में बैठकर निकल गई. शक होने पर दूल्हा समेत परिवार के लोग दूसरे ऑटो से पीछा करने लगे.

दुल्हन की तलाश में पुलिस

ऑटो को रास्ते में रुकवा लिया गया. फिर बिचौलिए और दुल्हन के जीजा मनोज को पकड़ लिया गया. जबकि, दुल्हन और उसकी बहन भाग गए. शादी कराने के लिए बिचौलिया मोनू 35 हजार रुपये ले चुका है. दुल्हन को भी सोने की 2 अंगूठी और मंगलसूत्र पहनाए. पुलिस के हवाले मनोज और मोनू को कर दिया गया. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ हो रही है. पुलिस दुल्हन और उसकी बहन की तलाश में जुटी है.

Related Articles

Back to top button