ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

पन्ना में महिला पर बाघ ने किया हमला, वन विभाग की टीम ने अस्पताल में कराया भर्ती

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में टाइगर रिजर्व से लगे आस-पास के क्षेत्रों में अब लगातार बाघो की दहशत देखने को मिल रही है। अभी कुछ दिन पूर्व ही हिनौता गेट के पास एक चारा काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर उसे खा लिया था, जिसके बाद लगातार बाघ द्वारा इंसानो पर हमला करने के मामले सामने आ रहे हैं।

ऐसा ही मामला एक बार फिर पीटीआर से लगे वफर क्षेत्र के “डाला कैम्प” से लगे प्लांटेशन के पास देखने को मिला, जहां बकरी चराने गई एक 50 वर्षीय महिला कल्ली बाई पर बाघ ने हमला कर दिया, किसी तरह चीखने चिल्लाने पर बाघ महिला को छोड़ बकरी का शिकार कर वहां से भाग गया।

बता दें की जानकारी लगने के बाद परिजनों ने पीटीआर प्रबंधन को मामले की जानकारी दी, वही जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पीटीआर की टीम द्वारा घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना में महिला के हाथ, पीठ व नाक में चोट आई है। घटना के बाद से आस-पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button