ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
हरियाणा

‘महाकुंभ’ में 10 रुपये का दातून बेचती, बनारस के घाट पर चाय… कौन है ये फिनलैंड की लड़की? इंस्टाग्राम पर मचा रही धूम

महाकुंभ को खत्म होने में अभी 19 दिन बाकी हैं. इस बार के महाकुंभ में कई लोगों ने अपने अनोखे अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरीं. इनमें IIT बाबा अभय सिंह, सुंदर साध्वी हर्षा, माला बेचने वाली मोनालिसा और बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी समेत कई लोग शामिल रहे. लेकिन एक विदेशी यूट्यूबर भी इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. हालांकि, वो महाकुंभ नहीं आईं. लेकिन उन्होंने महाकुंभ को लेकर कई मोटिवेशनल वीडियो डाले. इसमें भारतीय संस्कृति की उन्होंने जमकर तारीफ की.

इनका नाम कैसा ओलजक्का (Kaisa Oljakka) है. कैसा फिनलैंड की रहने वाली हैं. वो भारतीय संस्कृति से इतना प्रभावित हैं कि यहीं आकर बस गई हैं. वो एक फेमस यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं. कैसा अंकित कुमार नाम के युवक के साथ कई सारे वीडियो डालती हैं. कई वीडियो फनी तो कई ऐसे होते हैं जिनमें भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों को बताया जाता है.

कैसा खुद भी भारतीय परिधानों में ही नजर आती हैं. कैसा के इंस्टाग्राम अकाउंट (videshi__indian) पर 3 लाख 36 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यूट्यूब और फेसबुक पर भी उन्हें हजारों लोग फॉलो करते हैं. कैसा ने हाल ही में बनारस के घाट पर भी वीडियो बनाए. इसमें वो चाय बेचती नजर आईं. वहीं, महाकुंभ को लेकर भी उन्होंने एक वीडियो बनाया. इसमें हाथ में नीम की दातून लिए बोलीं- यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. वीडियो में कहती नजर आईं कि मैं इन्हें 10 रुपये में बेच रही हूं. उन्होंने लोगों से कहा कि आप भी महाकुंभ जाएं और पावन गंगा मैया में डुबकी लगाएं.

क्रिकेट-बॉलीवुड पर वीडियो

इंस्टाग्राम पर अगर आप उनके वीडियो को देखें तो यकीन नहीं कर पाएंगे कि उन्हें भारतीय संस्कृति का कितना ज्यादा ज्ञान है. वो और भी लोगों को भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेरित करती रहती हैं. इसके अलावा वो क्रिकेट और बॉलीवुड को लेकर भी कई वीडियो बनाती हैं.

Related Articles

Back to top button