ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
पंजाब

प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने वृंदावन जा रहे हैं तो आ गई जरूरी सूचना, पढ़ें…

पंजाब से अगर आप भी वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन  के  लिए जा रहे हैं  तो आपके लिए अहम खबर  है। दरअसल, महाराज  जी  की  पदयात्रा अनिश्चित  काल के लिए बंद कर दी गई  है। ऐसे  में  अगर आप सिर्फ महाराज  के  दर्शन के लिए  जा रहे हैं तो आप इसका लाभी  नहीं  उठा  सकेंगे। उक्त  जानकारी संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, श्री राधा केलिकुंज द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई है।

आपको बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज रोजाना रात 2 बजे अपने आवास से पदयात्रा कर श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक पहुंचते थे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर भजन-कीर्तन करते थे। लेकिन हाल के दिनों में रात्रि के समय शोरगुल को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इसके अलावा, संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य और बढ़ती हुई श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उक्त  फैसला लिया गया है। महाराज  के  दर्शन ना  होने  पर भक्तों में गहरी निराशा है। फिलहाल  अब सभी की नजरें इस पर हैं कि कब यह पदयात्रा फिर से शुरू होगी और भक्तों को संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है  कि जब संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा रोकी गई हो। इससे पहले, हाथरस हादसे के बाद भी सुरक्षा कारणों से पदयात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था, जब उस हादसे में 121 महिलाओं और बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई थी।

Related Articles

Back to top button