ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
पंजाब

Bus का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पंजाब में बस से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, पंजाब सरकार बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के 5 जिलों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने 347 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन बसों में से अमृतसर के लिए 100, जालंधर के लिए 97, लुधियाना के लिए 100 और पटियाला के लिए 50 बसें खरीदने की बात चल रही है।

सूत्रों के अनुसार यह दावा कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा किया गया। उनके अनुसार, मोहाली के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की  संभावनाओं का अध्ययन पूरा कर लिया  गया है। इलेक्ट्रिक बसें शहरवासियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएंगी। यह भी पता चला है कि केंद्र सरकार भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने के पक्ष में है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही सभी राज्यों ने इलेक्ट्रिक बसों का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद पंजाब में भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की पूरी तैयारी की जा रही है।

बता दें कि कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ये  विभिन्न  पहल न  केवल  पर्यावरण  की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि आधुनिक, सुविधाजनक और कुशल शहरी परिवन  सेवाएं नागरिकों उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण  है।

Related Articles

Back to top button