ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
पंजाब

पंजाब में युवती से गैंगरेप, होश उड़ा देगी घटना

थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने गांव गोलूका से युवती को अगवा करके किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता युवती के बयान पर मामला दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए थाना गुरुहरसहाय के इंस्पैक्टर जसविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में गांव फत्तू वाला जलालाबाद निवासी स्वीटी काल्पनिक नाम ने बताया कि वह 12 दिसम्बर 2024 को श्री अमृतसर साहिब से गांव के लिए बस पर सवार हुई थी और रात करीब 9.30 बजे बस आगे न जाने के कारण गोलूका मौड़ पर उतर गई थी, जहां पर आरोपी लवप्रीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह, मनजीत सिंह पुत्र महिला सिंह वासी गांव मिड्ढा व 2 अज्ञात लोगों ने उसे कहा कि वह तुम्हारी रिश्तेदारी से है और वह उसे गांव छोड़ देंगे, जब उसने आरोपियों को मना किया तो उनमें से एक लड़के ने उसके मुंह पर सप्रे छिड़क दी और उसके बाद चारों आरोपी उसे अगवा करके किसी सुनसान जगह मोटर पर ले गए, जहां पर आरोपियों ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच कर रहे जसविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button