ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
पंजाब

फर्जी DSP ने चक्करों में डाला इमिग्रेशन एजेंट, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

मोहाली के एक इमिग्रेशन एजेंट को धमकी देकर 15 लाख की फिरौती वसूलने के आरोप में खरड़ पुलिस ने एक फर्जी डी.एस.पी. सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार वार्ड नंबर-11 मोरिंडा निवासी शाम लाल शर्मा ने बयान दर्ज करवाए हैं कि वह 3बी 2 मोहाली में डायनेमिक इमीग्रेशन कंपनी चलाता है और उसके पास टॉय पैम नस्ल का एक कुत्ता है। उसकी हेयर ग्रूमिंग वह सन्नी एन्क्लेव के निकट स्थित पेट शॉप से करवाता है। इस दुकान के बारे में उसे उसके दोस्त सन्नी एनक्लेव निवासी जसवीर सिंह गिल उर्फ राजा ने बताया था। 30 जनवरी, 2025 को उसने राजा को कहकर अपने कुत्ते के बाल कटवाने के लिए 1 फरवरी की शाम के लिए अप्वाइंटमेंट बुक करवाई।

वह 9 वर्षीय बेटे यवन शर्मा व अपने दोस्त संदीप कुमार उर्फ सोनू के साथ फॉर्च्यूनर कार में कुत्ते को लेकर गया था। यूनीक पेट शॉप के पास पहुंचने पर उसे राजा अपनी पत्नी के साथ मिला। वह कुत्ते को लेकर दुकान के अंदर चला गया। कुछ देर बाद उसे एक दोस्त का फोन आया। वह फोन उठाने के लिए दुकान से बाहर आया। इसी दौरान पांच अज्ञात लोग उसके करीब आए। इनमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी, जिसकी बेल्ट पर पिस्टल भी बंधी हुई थी। इन पुलिस अधिकारियों ने उसे हथकड़ी लगा दी और उसकी ही कार में बिठा लिया।

इस दौरान एक ने खुद को जालंधर क्राइम ब्रांच में तैनात डी.एस.पी. बता कर धमकाया और कहा कि इमीग्रेशन कंपनी के माध्यम से गैंगस्टर को विदेश भेजा है। उसे कार में बिठाकर कर होटल के पास ले गए। गिरफ्तारी से बचने के लिए 30 लाख की डिमांड की। दोस्त राजा भी फर्जी डी.एस.पी. का साथ दे रहा था और पैसे अरेंज करने के लिए कहने लगा। मामला 18 लाख में सेटल करने को कहा, जिस पर वह 15 लाख पर मान गया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पास सोना पड़ा है, जो मोरिंडा उसके घर में है। उसने भाई लखी वर्मा से बात की और बताया कि 10 लाख चाहिए। लखी ने सोना भेजने को कहा। राजा, फर्जी डी.एस.पी. और उसका दोस्त राजा की गाड़ी में उसके घर गए। उसकी पत्नी ने मां की चार चूड़ियां और सोने का हार राजा को दे दिया। गले में पहनी तीन तोले की सोने की चेन भी ले ली। उसने सारी बात दोस्त सुखविंदर सिंह को फोन पर बताई। जिसके बाद उनके द्वारा सिटी पुलिस स्टेशन खरड़ के एस.एच.ओ. को शिकायत दी गई। निजी तौर पर जांच करने पर पाया गया कि फर्जी डी.एस.पी. का असली नाम पन्नू है, जबकि साजिश में उसका दोस्त जसवीर सिंह गिल उर्फ राजा भी शामिल था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच फर्जी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button