ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
मध्यप्रदेश

खरगोन में फायरिंग रेंज में चरवाहे को लगे गोली के छर्रे, अस्पताल में इलाज जारी

खरगोन। जिले के जामघाट स्थित फायरिंग रेंज में फायरिंग अभ्यास के दौरान गोली चल गई और छर्रे जंगल में बकरी चरा रहे चरवाहे को लग गए, जिससे उसे सीने सहित दोनों हाथों में चोंट आई है। घायल को मंडलेश्वर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लाया गया है। अस्पताल में उपचाररत दयाराम डावर ने बताया वह करही थाना क्षेत्र के ग्राम बुदरी निवासी होकर रोजाना जंगल में बकरी चराने जाते हैं। हालांकि गांव में अलर्ट जारी था।

लेकिन बकरी चराते हुए दयाराम को समय का पता नही चला और फायरिंग शुुरु हो गई, जिससे वह रेंज से बाहर नही आ पाए। गोली के छर्रा लगने के करीब दो घंटें बाद परिजनों को सूचना मिली। जिसके बाद लहुलुहान हालत में दयाराम को अस्पताल लाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद खरगोन रेफर कर दिया। चिकित्सक गौरव पाटीदार ने बताया कि ग्रामीण को दोनों हाथ और सीने में गोली के छर्रे लगने से घाव हुए हैं। फिलहाल एक्सरे करा रहे है, रिपोर्ट आने के बाद जानकारी लगेगी कि शरीर में गोली है या छर्रे, फिलहाल हालत स्थिर है।

Related Articles

Back to top button