ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
व्यापार

ट्रंप की धमकी के बाद, रुपया-शेयर बाजार धड़ाम; गोल्ड ऑल टाइम हाई के करीब

डोनाल्ड ट्रंप जब से राष्ट्रपति बने हैं, तभी से वह कई चौकाने वाले फैसले लिए हैं. उन्होंने पहले मैक्सिको और चीन पर टैरिफ बढ़ा दी और बाद में उसे होल्ड कर दिया. अब उनके कई देशों पर ज्यादा टैरिफ लगाने के अंदेशे के बीच भारतीय रुपया काफी टूट गया है. घरेलू शेयर बाजार भी लाल निशान में दिखाई दे रहा है. वहीं, गोल्ड भी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 अप्रैल को एक्सपायर होने वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 12 बजकर 15 मिनट पर 85390.00 रुपये पर है. गोल्ड ने कारोबार के दौरान 85469 रुपये का हाई भी बनाया है.

एमसीएक्स पर गोल्ड की कीमतों में तो उछाल देखने को मिल ही रहा है इसके साथ ही ग्लोबल लेवल पर पर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. ट्रंप की टैरिफ की धमकी के बाद से ही ग्लोबल टेंशन बढ़ गई है, जिसका असर ग्लोबल गोल्ड पर भी देखा जा रहा है. इंटरनेशनल लेवल पर सोने की कीमतें भी ऊंचाई के करीब हैं. बीते शुक्रवार 7 फरवरी को स्पॉट गोल्ड के रेट 2,886.62 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया.

नया टैरिफ लागू करने की स्कीम

न्यू एजेंसी की रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटल ड्यूटी के अलावा अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप स्टील और एल्युमीनियम इंपोर्ट पर 25 फीसदी की टैरिफ लागएंगे और मंगलवार को वह कई और देशों पर भी टैरिफ का ऐलान कर सकते हैं.

अक्सर जब इस तरीके की स्थिति बनती है, तो सोने की कीमतें में बढ़ोतरी देखने को मिलती है. अगर ट्रंप टैरिफ बढ़ाने का फैसला लेंगे तो उसका असर अमेरिका पर भी पड़ेगा. वहां पर महंगाई बढ़ सकती है और अगर महंगाई बढ़ेगी, तो फेड रेट कट को फिर से होल्ड रख सकता है.

रुपये की गिरावट की वजह से भारतीय गोल्ड में तेजी आई है. सोमवार को इंडियन करेंसी रिकॉर्ड निचले स्तर पर ओपन हुई और बीते शुक्रवार को 87.43 डॉलर प्रति डॉलर पर बंद होने की तुलना में रुपया 49 पैसे गिरकर 87.92 रुपये पर आ गया.

Related Articles

Back to top button