ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
मध्यप्रदेश

आज 1.27 करोड़ बहनों के खाते में आएगी लाड़ली बहना की किस्त, CM मोहन यादव डालेंगे 1553 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के पीपलरावां गांव में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के हितग्राही किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे. कार्यक्रम में मोहन यादव लाभार्थियों से संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी भी लेंगे.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1553 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख लाभार्थियों के खाते में 337 करोड़ रुपए और किसान कल्याण योजना में 81 लाख हितग्राही किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपए ट्रांसफर की जाएगी.

144 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

सीएम मोहन यादव कार्यक्रम में 144 करोड़ के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. इसमें 102 करोड़ रुपए के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण और 42 करोड़ रुपए के 16 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव विभिन्न शासकीय योजनाओं में लाभार्थियों को लाभ वितरण भी करेंगे.

लाड़ली बहनों को मिलते हैं 1250 रुपए

गौरतलब है कि साल 2023 में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी. योजना की शुरुआत में बहनों को 1000 रुपए की राशि हर महीने दी जाती थी. बाद में इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ा दिया गया और 1250 रुपए कर दिया गया. हर साल महिलाओं के खाते में 15 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं.

Related Articles

Back to top button