ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में महिला विधायक भी हो सकती है CM फेस, ⁠मंत्रिमंडल में दलितों का होगा अच्छा प्रतिनिधित्व

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने और बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से वापस लौटने के बाद दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा, लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है. इस बीच सूत्रों से खबर आ रही है कि दिल्ली का अगला सीएम विधायकों में से होगा. या फिर कोई महिला विधायक भी सीएम फेस हो सकती हैं.

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी हाईकमान सोशल इंजीनियरिंग का भी पूरा ध्यान रख सकती है. इसके लिए पार्टी डिप्टी सीएम भी बना सकती है. वहीं, मंत्रिमंडल में महिलाओं और दलितों का अच्छा प्रतिनिधित्व हो सकता है. हालांकि सीएम फेस को लेकर फिलहाल पार्टी के भीतर मंथन का दौर शुरू हो गया है.

पीएम ने बीजेपी मुख्यालय में की थी शाह और नड्डा के साथ बैठक

8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नेतीजे सामने आने के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. इसके ठीक बाद पीएम मोदी ने मुख्यालय में ही मौजूद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एक अहम बैठक की थी. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी इस बैठक में दिल्ली में मुख्यमंत्री फेस के साथ-साथ मंत्रिमंडल पर चर्चा की. हालांकि पार्टी की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

एक दिन पहले यानी रविवार को दिल्लीको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री के आवास पर भी एक अहम बैठक हुई थी. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा संगठन महामंत्री बीएल संतोष, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, चुनाव प्रभारी वैजयंत जयपांडा समेत दिल्ली के कुछ अन्य नेता भी मौजूद है.

अभी तक इन पांच नेताओं के नाम पर चर्चा

बीजेपी जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास करेगी. सवाल उठ रहे हैं कि क्या संतुलन साधने के लिए बीजेपी ने कई राज्यों में दिए हैं डिप्टी सीएम, क्या दिल्ली में भी ऐसा करेगी? दिल्ली में इससे पहले सीएम रेस में पांच नेताओं का नाम चर्चा में रहा है. पहले नंबर पर प्रवेश वर्मा हैं जिन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को मात दी है. दूसरे नंबर पर सतीश उपाध्याय का है. उपाध्याय बीजेपी का ब्राह्मण चेहरा हैं.

विजेंद्र गुप्ता का नाम भी आया था

तीसरे नंबर पर आशीष सूद हैं. बीजेपी का पंजाबी चेहरा है. पार्षद भी रहे हैं. दिल्ली बीजेपी के महासचिव भी रहे हैं. चौथे नंबर पर जितेंद्र महाजन हैं जो कि वैश्य समाज से आते हैं और इन्हें आरएसएस का करीबी माना जाता है. पांचवें नंबर पर विजेंद्र गुप्ता का नाम सामने आया था जो कि दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष हैं. पार्टी का वैश्य चेहरा हैं.

Related Articles

Back to top button