ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
बिहार

बिहार: एक के बाद एक कई गैस सिलेंडर फटे…पूर्णिया कॉलेज के पास हॉस्टल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

बिहार के पूर्णिया कॉलेज के समीप एक निजी हॉस्टल में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई. इस दौरान एक के बाद एक कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए. आग आसपास के कुछ घरों तक भी पहुंच गई. छात्रों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी. लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तबतक हॉस्टल में रखा सामान जलकर राख हो चुका था. काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया.

इस हादसे में छात्रों के सर्टिफिकेट से लेकर सभी जरूरी कागजात जलकर राख हो गए. हादसे के बाद छात्रों का रो-रो कर बुरा हाल है. सुबह मंडल लॉज में रह रहे करीब 60-70 छात्र खाना बना रहे थे. खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर लीक हो गया और उसमें आग लग गई. फिर रूम में रखे कपड़ों में आग लग गई. इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

पछुवा हवा से भड़की आग

एक सप्ताह से बह रही पछुवा हवा ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते 15-20 घरों को अपने चपेट में ले लिया. छात्रावास में छात्र खाना बनाने के लिए छोटे-छोटे गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं. इन्हीं सिलेंडर में विस्फोट हुआ. वहीं छात्रों ने फायर बिग्रेड विभाग के प्रति आक्रोश जताया. आग लगने के एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची. तबतक छात्र खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे. इस हादसे में छात्रों के डाक्यूमेंट जलकर राख हो गए.इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि, आग से लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है. आग से मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा. छात्रों ने बताया कि बम की तरह सिलेंडर फट रहे थे. इनकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. स्थानीय लोगों की माने तो हॉस्टल में आग बुझाने के साधन नहीं थे.

Related Articles

Back to top button