ब्रेकिंग
UP Political News: समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के निधन से राजनीतिक गल... UP Crime News: सोनूघाट चौराहे पर युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, विरोध करने पर गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी Rasik Dulari Sharan Death Mystery: वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम में हुआ हादसा, मध्य प्रदेश के रहन... MP Health Department: स्वास्थ्य विभाग की तत्परता; नवजात को 2 घंटे में इंदौर से अहमदाबाद ले गई एयर एं... Dhar News: बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बागेड़ी डैम में डूबने से 3 युवकों की मौत Jharkhand News: गुमला में दरिंदगी! 5 युवकों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप, घर के पास फेंका JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई Jharkhand Politics: चुनाव आयोग के खिलाफ राजद और माले का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प...
राजस्थान

चीखती रही… कार से आए हैवान और उठा ले गए, गैंगरेप के बाद सड़क पर फेंका; सीकर में लड़की के साथ दरिंदगी

राजस्थान के सीकर जिले के गोकुलपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चार बदमाशों ने नाबालिग का अपहरण कर उसे कार में जबरन बैठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात के बाद पीड़िता को झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी-उदयपुरवाटी के पास सड़क पर फेंककर आरोपी फरार हो गए.

पीड़िता की मां की शिकायत पर गोकुलपुरा थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है और आरोपियों में से कुछ उसके पड़ोस में ही रहते हैं.

जान से मारने की धमकी

शिकायत के अनुसार, चारों आरोपी पीड़िता को कार में अगवा कर ले गए. आरोपियों ने कार में ही उसे धमकाया और उसके साथ मारपीट की. बाद में सुनसान जगह ले जाकर चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता को धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो उसकी वीडियो वायरल कर दी जाएगी और जान से मार दिया जाएगा.

मैरिज गार्डन में मांगी मदद

दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को झुंझुनूं जिले में फेंककर फरार हो गए. हिम्मत जुटाकर पीड़िता पास के एक मैरिज गार्डन पहुंची और वहां मौजूद लोगों से अपने परिवार को फोन करवाने की गुहार लगाई. परिजनों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और पीड़िता को घर लेकर आए.

जांच जारी, एक आरोपी हिरासत में

गोकुलपुरा थानाधिकारी प्रीति बेनीवाल के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिससे घटना की पुष्टि हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा सीओ सिटी प्रशांत किरण को सौंपा गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गजेंद्र सिंह जोधा के निर्देशन में आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं

पुलिस ने आरोपियों में से एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और पीड़िता के बयान के आधार पर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके.

Related Articles

Back to top button