ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
व्यापार

बाजार की गिरावट में भी आपकी कमाई को सुरक्षित रखेगा यह फंड, 24 फरवरी तक है निवेश का मौका

निप्पॉन इंडिया ने एक नया फंड लॉन्च किया है. इसका नाम निप्पॉन इंडिया एक्टिव मोमेंटम फंड स्ट्रैटेजी है. यह फंड 10 फरवरी से 24 फरवरी तक खुला रहेगा. इस फंड का मकसद मोमेंटम थीम पर आधारित निवेश करना है. वह शेयर जिनकी कीमतें समय के साथ एक दिशा में बढ़ रही हैं उन्हें चुना जाएगा. इसका मानना है कि जो शेयर पहले अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वे भविष्य में भी अच्छा कर सकते हैं. साथ ही जो खराब कर रहे हैं. वे आगे भी खराब प्रदर्शन कर सकते हैं.

ऐसे मिलेगा रिटर्न

यह फंड एक नियम आधारित तरीके से काम करता है. इससे इंसान की भावनाओं और पूर्वाग्रहों का असर कम होता है. फंड स्टॉक की खासियतों जैसे अल्फा, क्वालिटी, कीमत और बढ़ोतरी पर निर्भर करता है. इस फंड का मोमेंटम कारक इस विचार पर आधारित है कि जो एसेट्स पहले अच्छा कर चुके हैं. वे आगे भी अच्छा कर सकते हैं.

इन चीजों का करेगी उपयोग

हालांकि, मोमेंटम के साथ एक जोखिम भी होता है. अगर बाजार में अचानक गिरावट आता है. उदाहरण के तौर पर देखे तो कोरोना महामारी के शुरुआत में और वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान ऐसा हुआ था. इस समस्या से बचने के लिए फंड रणनीति तकनीकी और बुनियादी दोनों तरह के संकेतकों का उपयोग करेगी. ऐसे में गिरावट के समय अस्थिरता को कम किया जा सके.

जोखिम को कम करना है मकसद

आसान भाषा में समझे तो इस फंड का मकसद बाजार में तेजी के रुझान से लाभ उठाना है. साथ ही गिरावट के समय जोखिम को कम करना है. यह एक Diversification के रूप में काम करता है. इससे पोर्टफोलियो का जोखिम कम होता है. लंबी अवधि में बेहतर प्रदर्शन की संभावना बढ़ती है. इस फंड का मोमेंटम कारक इस विचार पर आधारित है कि जो एसेट्स पहले अच्छा कर चुके हैं. वे आगे भी अच्छा कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button