ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
पंजाब

CM मान ने पंजाब के युवाओं के लिए किया बड़ा ऐलान, अभी-अभी आई बड़ी खबर

पंजाब सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। युवाओं के पास पंजाब पुलिस में नौकरी करने का सपना पूरा करने का मौका है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस में कांस्टेबलों के 1746 पदों पर भर्तिया करने की घोषणा की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य रंगला पंजाब बनाना है जिसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम है और यह सपना युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया करवाकर ही पूरा किया जा सकता है।

इस  संबंध में मुख्यमंत्री ने एक्स अकाऊंट पर लिखा, “वादे के अनुसार पंजाब पुलिस विभाग में कुल 1746 नई रिक्तियां निकाली गई हैं। 21 फरवरी से 13 मार्च तक नौजवान आवेदन कर सकते हैं। ज़िला काडर में 1261 और हथियारबंद काडर में 485 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

हमारी सरकार का उद्देश्य रंगला पंजाब बनाना है जिसमें नौजवानों की भूमिका सबसे अहम है और यह सपना युवाओं को अधिक से अधिक रोज़गार देने से ही पूरा हो सकता है। आने वाले दिनों में और भी सरकारी नौकरियाँ नौजवानों का इंतजार कर रही हैं। विवरण जल्द साझा किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button