ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...
मध्यप्रदेश

टी राजा की सभा का कांग्रेस ने किया विरोध, भाजपा बोली- धर्म विरोधी चेहरा सामने आ गया

इंदौर: इंदौर में 15 फरवरी को दशहरा मैदान पर होने वाली टी राजा की सभा को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। इस सभा को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज करवाई है। कांग्रेस ने कहा कि एक और यूटूबर रणवीर अलाहबादिया का विवाद चल रहा है, वही इंदौर में टी राजा की सभा हो रही है जिसमें की अल्पसंख्यकों के खिलाफ बातें कही जाएगी। इस सभा के आयोजन हिन्द रक्षक संगठन कर रहा है जो कि बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ का है।

PunjabKesari

इंदौर में शनिवार को तेलंगाना के विधायक टी राजा की सभा का आयोजन होना है, इस कार्यक्रम का आयोजन हिन्द रक्षक संगठन कर रहा है, जिसे लेकर शहरभर में पोस्टर भी लगाए गए हैं, इस सभा को लेकर अब कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज करवाई है। कांग्रेस नेता अनिमूल खान सूरी ने इसे लेकर कहा कि टी राजा खुलेआम देश के अल्पसंख्यक लोगों के खिलाफ बातें बोलता है और आपत्ति जनक टिप्पणियां करता है, क्या इस कार्यक्रम को लेकर किसी प्रकार की अनुमति ली गयी है?

वही कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि कांग्रेस को हिन्दू हित की बात में हमेशा से आपत्ति रहती है, कार्यक्रम हिन्दुओं को एकजुट होने के उदेश्य से किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस इस पर भी आपति ले रही है, जिससे कि उसका धर्म विरोधी चेहरा सामने आ रहा है। टी राजा की तुलना रणवीर अलाहबादिया से की जा रही है। टी राजा आंतकवाद और देश द्रोह में लिप्त लोगों के खिलाफ बोलते हैं। इसलिए उनके आयोजन पर सवाल उठाये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button