ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
टेक्नोलॉजी

गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, वरना एसी दे सकता है ‘धोखा’

गर्मी से बचने के लिए कुछ लोग कूलर तो कुछ लोग एसी चलाते हैं, ऐसे में ये इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज सही ढंग से काम करते रहें और चिलचिलाती गर्मी में धोखा न दें, इसके लिए सबसे जरूरी है कि अभी से गर्मी की तैयारियां शुरू कर दें. फरवरी में हल्की-बहुत गर्मी पड़ने लगी है और ये इस बात का भी संकेत है कि गर्मियां जल्द आने वाली हैं. यही वजह है कि कुछ लोगों ने नए एसी खरीदना तो वहीं कुछ लोगों ने पुराने एसी की सर्विसिंग और रिपेयरिंग का काम शुरू करा दिया है.

सर्दियां आते ही एसी चलना बंद हो जाता है और फिर महीनों से बंद पड़े एसी को अगर आप बिना सर्विस कराए चलाएंगे तो आपका एसी भरी गर्मी में आपको धोखा भी दे सकता है. गर्मियों में एसी चलाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है, चलिए आज आपको बताते हैं कि अगर आपको मोटी चपत से बचना चाहते तो आपको क्या करना होगा?

AC Service न कराने का नुकसान

महीनों से बंद पड़े एसी की साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है, ऐसा इसलिए क्योंकि महीनों से बंद पड़े एसी में धूल-मिट्टी जमा हो रही है. थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में जो लोग एसी की सर्विस नहीं करवाते हैं उनका एसी ठंडी कूलिंग देना बंद कर सकता है. यही नहीं, एसी में तकनीकी खराबी भी आ सकती है, अगर ऐसा हुआ तो AC Repairing में मोटा खर्चा आ सकता है.

AC Servicing का क्या है फायदा?

सर्विसिंग करवाने से फायदा यह है कि जो व्यक्ति आपके एसी की सर्विसिंग के लिए आएगा वह एसी फिल्टर, कॉइल और अन्य हिस्सों की अच्छे से सफाई कर देगा, जिससे आपका एसी टना-टन रहेगा. यही नहीं, गैस का लेवल भी चेक हो जाएगा और अगर गैस कम हुई तो गर्मियां आने से पहले गैस भर जाएगी तो एसी गर्मियों में बढ़िया हवा भी देगा.

Related Articles

Back to top button