ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
मनोरंजन

शिव की भक्ति में लीन हुए अक्षय कुमार, गाया ‘महाकाल चलो’ गाना

जहां सभी लोग महाकुंभ के स्नान में जुटे हुए हैं, वहीं कुछ वक्त बाद ही सभी महादेव की भक्त में रंगें नजर आने वाले हैं. हालांकि, लोगों से पहले भगवान शिव की भक्ति में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार लीन नजर आ रहे हैं. उन्होंने 26 फरवरी को आने वाले शिवरात्रि से पहले भगवान शिव पर एक गाना रिलीज किया है, जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने कल यानी 17 फरवरी को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कर दी थी. खास बात ये है कि इस गाने को अक्षय कुमार ने पलाश सेन के साथ मिलकर गाया है.

18 फरवरी को अक्षय कुमार का भक्ति में रमा गाना रिलीज किया गया है, इस गाने का टाइटल ‘महाकाल चलो’ है. गाने के बारे में बात करें, तो इसे विक्रम मोंट्रो ने कंपोज किया है और अक्षय कुमार, पलाश सेन के साथ ये गाना भी गाया है. वहीं इस गाने की लिरिक्स शेखर अस्तित्व ने लिखी है. एक्टर ने जब ये पोस्टर रिलीज किया, जिसमें वो शिवलिंग पकड़े नजर आए थे. इस गाने की लाइन में महाकाल चलने की बात की जा रही है, जो कि उज्जैन में बसा हुआ है.

रिलीज हुआ ‘महाकाल चलो’ गाना

‘महाकाल चलो’ म्यूजिक वीडियो 3 मिनट 14 सेकेंड का है, अक्षय ने इस गाने को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस पोस्ट में लोग गाने की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ वक्त पहले पलाश सेन ने अपने इंस्टा पर पोस्ट के जरिए इस गाने के कोलैबोरेशन के लिए अक्षय कुमार को एक लेटर लिखकर पोस्ट किया है. सिंगर ने अपने इस पोस्ट में अक्षय कुमार और म्यूजिक वीडियो में शामिल बाकी लोगों को शुक्रिया अदा किया हुआ है.

Related Articles

Back to top button