ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

एक करोड़ की फिरौती, 13 घंटे में मिला मासूम, 5 आरोपी अरेस्ट… ग्वालियर शिवाय किडनैपिंग केस की पूरी कहानी

ग्वालियर में बहुचर्चित शक्कर कारोबारी राहुल गुप्ता के बेटे शिवाय के अपहरण के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों भूरा और मोनू गुर्जर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. यह दोनों बदमाश ग्वालयर के भयपुरा गांव में किसी वारदात की फिराक में थे. इसी दौरान सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इनकी घेराबंदी की. इस दौरान इन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए इन्हें दबोच लिया.

इन बदमाशों के पैर में गोली लगी है. फिलहाल इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक ये दोनों बदमाश शक्कर कारोबारी राहुल गुप्ता के पुराने जानकार हैं. बता दें कि 13 फरवरी को मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी में रहने वाले राहुल गुप्ता के 6 साल के बेटे शिवाय गुप्ता का दिन दहाड़े अपहरण हो गया था. वारदात के वक्त शिवाय अपनी मां आरती के साथ स्कूल बस पकड़ने के लिए घर से निकला था. इतने में बाइक पर आए बदमाशों ने आरती की आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया और शिवाय को लेकर फरार हो गए थे.

13 घंटे में हुई थी शिवा की बरामदगी

इस मामले में आईजी अरविंद सक्सेना ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने महज 13 घंटे के अंदर शिवा को मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र में गांव काजी बसई से बरामद कर लिया था.इस दौरान पुलिस ने बदमाशों की पहचान करते हुए भिंड, मुरैना और ग्वालियर में दबिश दे रही थी. इसी दौरान मुरैना पुलिस ने कुतवार रोड पर मुठभेड़ में राहुल गुर्जर और बंटी गुर्जर को पकड़ लिया था. इन बदमाशों ने वारदात से पहले रैकी की थी.इन दोनों बदमाशों के भी पैर में गोली लगी थी.

कर्ज चुकाने के लिए किया अपहरण

इसी बीच बुखवार को पुख्ता इनपुट के आधार पर पुलिस ने भूरा और मोनू गुर्जर की घेराबंदी की और इन्हें भी एनकाउंटर में दबोचा है. भूरा और मोनू आपस में चाचा भतीजे हैं और पीड़ित परिवार के करीबी हैं. बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय कर्जा लिया था, लेकिन व्यवसाय में घाटा हो गया. ऐसे हालात में कर्ज चुकाने के लिए उन लोगों ने शिवाय का अपहरण कर लिया.

एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले थे बदमाश

बदमाशों ने बताया कि शिवा के पिता से वह एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले थे, लेकिन इससे पहले पुलिस इतनी सक्रिय हो गई कि उन्हें शिवाय को छोड़ कर भागना पड़ा. ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक शिवा के अपहरण में कुल 7 बदमाश शामिल थे. इनमें से अब तक पांच बदमाशों को पकड़ा गया है, जबकि दो बदमाश अभी भी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

Related Articles

Back to top button