ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
उत्तरप्रदेश

हाथ जोड़े तो रुकवाई ट्रेन, बुजुर्ग को बचाया… महाकुंभ जा रहे यात्रियों की पुलिस ने स्टेशन पर कैसे की मदद?

कोई हाथ जोड़कर ट्रेन रुकवाने की अपील कर रहा है तो कोई दौड़कर भी ट्रेन पाने की जुगत कर रहा है. कोई अपनी जान की परवाह किए बगैर चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने की कोशिश में लगा हुआ है. बोगी के अंदर घुसने के लिए गाली गलौज से लेकर हाथापाई हो रही है. यह नजारा शनिवार को गाजीपुर के रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन में देखने को मिला, जो इलाहाबाद होते हुए नई दिल्ली जानी थी. इस ट्रेन में सीट पाने के लिए ट्रेन खुलने से 5 घंटे पहले से ही स्टेशन पर लोग पहुंच गए थे.

आस्था का महाकुंभ जो अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है. 26 फरवरी को शाही स्नान के साथ ही हफ्ते के आखिरी शनिवार और रविवार होने के कारण अब हर कोई 144 साल वाले महाकुंभ में अमृत स्नान करना चाहता है. वह ट्रेनों से और अन्य साधनों से यात्रा करने के लिए जद्दोजहद करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा ही नजारा गाजीपुर के रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस के आने पर देखने को मिला.

हाथ जोड़कर ट्रेन रोकने की अपील

इतना ही नहीं कुछ यात्री जिन्हें इलाहाबाद और अन्य जगहों पर जाना था. वह ट्रेन चलने के बाद पहुंचे. वहां एक यात्री ने आरपीएफ के जवान के सामने हाथ जोड़कर ट्रेन रुकवाने की अपील की. इस दौरान आरपीएफ के जवान ने ट्रेन के गार्ड से ट्रेन को धीमी करने की अपील की और ट्रेन के गार्ड ने उनकी अपील को मानते हुए ट्रेन को धीमा कराया और आगे जाकर ट्रेन रुक गई.

बुजुर्ग शख्स को बचाया

इसके बाद बहुत सारे यात्री दौड़ते हुए ट्रेन को पकड़ने के लिए चल दिए. इस दौरान कुछ यात्री चलती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे कि आरपीएफ और के जवानों ने रोक दिया. वहीं कुछ लोग चलती हुई ट्रेन से उतरने की भी कोशिश कर रहे थे. इस दौरान एक बुजुर्ग चलती ट्रेन से उतर रहे थे. वहां पर सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रेन से उतर रहे उन बुजुर्ग को पकड़कर अपनी तरफ खींच, लिया जिससे उनकी जान बच गई. वरना कोई अनहोनी भी हो सकती थी. इस तरह पुलिस ने यात्रियों की मदद की.

मारपीट तक पहुंची बात

ये ट्रेन हफ्ते में 2 दिन इलाहाबाद होते हुए जाती है. शनिवार को इस ट्रेन में महाकुंभ में अमृत स्नान करने वालों की काफी भीड़ देखने को मिली. महाकुंभ जाने वाले यात्री जहां पिछले 5 घंटे से बैठकर ट्रेन का इंतजार करते दिखे तो वहीं ट्रेन की बोगियों में काफी भीड़ होने की वजह से श्रद्धालु किसी तरह अंदर जाने का जुगाड़ भी लगाते हुए दिखे. इस दौरान कुछ यात्रियों में कहासुनी की भी नौबत आ गई. ऐसे हालात पैदा हो गए कि बात मारपीट तक पहुंचने वाली थी. हालांकि बाकी यात्रियों ने झगड़ा होने से बचा लिया.

Related Articles

Back to top button