ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
बिहार

ट्रैक पर जंजीरों से बांधी ट्रेन, फिर चले गए पायलट-गार्ड, मची अफरा-तफरी… आखिर क्यों किया ऐसा?

बिहार की राजधानी पटना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड ने जो किया, उससे रेलवे के अधिकारी परेशान हो गए और ट्रेनों को प्लेटफॉर्म बदलना पड़ा. पटना-मोकामा के बीच बाढ़ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के लोको पायलट और गार्ड गाड़ी को जंजीरों से बांध खड़ाकर चले गए. जिस प्लेटफॉर्म पर गाड़ी खड़ी थी, वहां कई ट्रेन आनी थीं, लेकिन उनको प्लेटफॉर्म बदलकर स्टेशन पर लाना पड़ा.

बाढ़ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी होने से अफरा-तफरी मची रही. लोको पायलट और गार्ड से संपर्क किया गया. रेलवे के अफसर हो गए. वहीं, वहां से गुरने वाली ट्रेनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस बीच जंजीरों से बंधी ट्रेन कई घंटों तक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही. जब लोको पायलट और गार्ड वापस आए तब जाकर ट्रैक खाली कराया गया. इस बीच उनसे इस हरकत के बारे में पूछा तो उन्होंने बड़ा ही हैरान करने वाला जवाब दिया.

ड्यूटी पूरी कर खड़ी कर दी ट्रेन

पटना-मोकामा के बीच बाढ़ रेलवे स्टेशन पर जंजीरों से बंधी मालगाड़ी देख हर कोई हैरान था. जब ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड वहां पहुंचे तो गाड़ी हटाई गई. पूछने पर उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 4 बजे जब वह ट्रेन को लेकर बाढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उनकी आठ घंटे की ड्यूटी पूरी हो गई थी. वह ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर मेन लाइन में प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ा करके चले गए थे. इस बीच उन्होंने ट्रेन को पटरी से जंजीरों से बाँध रखा था.

इसलिए बांधा पटरी से

ट्रेन को जंजीरों के बांधने के सवाल पर उन्होंने बताया की उन्होंने ट्रेन की सुरक्षा को लेकर उसे पटरी से बांध दिया था. इस बीच उस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई गाड़ियों को प्लेटफॉर्म बदलवाकर स्टेशन पर लाया गया. लोको पायलट और गार्ड की यह हरकत रेलवे विभाग में चर्चा बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button