ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
बिहार

बिहार और नेपाल में कई जगहों पर भूकंप के झटके, पाकिस्तान में भी हिली धरती

बिहार और नेपाल में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रात 2 बजकर 36 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 5.5 थी. इसके अलावा पाकिस्तान में भी धरती हिली है. वहां इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई है. फिलहाल तीनों जगहों पर किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. पिछले महीने भी बिहार से लेकर नेपाल तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई थी.

नेपाल के लोबुचे से 84 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में भूकंप आया था, जिसकी गहराई 10 किमी थी. नेपाल में भूकंप आना आम बात है. नेपाल दुनिया के उस खतरनाक जोन में है, जिसे सबसे ज्यादा एक्टिव टेक्टोनिक जोन कहा जाता है.

नेपाल में कई बार भूकंपीय गतिविधि रिकॉर्ड की जा चुकी है. यही वजह है कि यह भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिए सबसे ज्यादा खतरे वाला क्षेत्र है. नेपाल में समय-समय पर हालात बिगड़ने पर अलर्ट जारी किया जाता और कई रिपोर्ट में इसे रिस्क जोन बताया जा चुका है.

पिछले साल नेपाल में भूकंप ने मचाई थी तबाही

नेपाल में पिछले साल नवंबर में भूकंप ने जबरदस्त तबाही मचाई थी. 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप की वजह जान-माल का काफी नुकसान हुआ था. भूकंप की वजह से 157 लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हुए थे. 8 हजार से ज्यादा घर बर्बाद हो गए थे.

पाकिस्तान में 4.5 तीव्रता का भूकंप

वहीं, पाकिस्तान में भी भूकंप के झठके महसूस किए गए. सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 4.5 थी. यहां भी किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

क्यों और कैसे आता है भूकंप?

दरअसल, धरती के अंदर मौजूद प्लेटों के आपस में टकराने के चलते भूकंप आता है. भू-विज्ञान के जानकार बतातें हैं कि हमारी धरती 12 टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. इन प्लेटों के टकराने पर जो ऊर्जा निकलती है, उसे भूकंप कहा जाता है. जानकार के मुताबिक, धरती के नीचे मौजूद ये प्लेटें बेहद धीमी रफ्तार से घूमती रहती हैं. हर साल ये प्लेटें अपनी जगह से 4-5 मिमी खिसक जाती हैं. इस दौरान कोई प्लेट किसी से दूर हो जाती है तो कोई किसी के नीचे से खिसक जाती है. इसी दौरान प्लेटों के टकराने से भूकंप आता है.

Related Articles

Back to top button