ब्रेकिंग
MP Government Temple Policy: मंदिरों के दान प्रबंधन के लिए एमपी सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति; जान... Ratlam Triple Murder Case: राजीव नगर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दोषियों को हुआ आजीवन कारावा... Chhindwara News: बिजली का खंभा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत; हर्रई क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ ह... Mandu Water Crisis: मांडू के पनाला गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धार-मांडू मार्ग पर लगा... Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ... NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश में 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट री-परीक्षा; 22... International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा
मध्यप्रदेश

‘विक्रांत भैरव की मूर्ति पर चढ़कर बनाई रील…’ फर्जी अघोरी को बेरहमी से पीटा, फिर बाबा ने पैर पकड़कर मांगी माफी

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद चक्रतीर्थ श्मशान घाट स्थित विक्रांत भैरव के मंदिर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें काले कपड़े पहनकर अघोरी के वेश में एक व्यक्ति भगवान विक्रांत भैरव की प्रतिमा पर चढ़कर सिगरेट पीते नजर आ रहा था. वहीं वीडियो में वह अपने आप को पुष्पाराज बताते हुए किसी के सामने भी न झुकने की बात कह रहा था.

इसके बाद चक्रतीर्थ पर रहने वाले बाबा बमबम नाथ के अनुयायियों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखा और इसे वायरल करने वाले राजपाल परमार के साथ ही अघोरी के कपड़े पहनकर वीडियो बनाने वाले अधेड़ को भी ढूंढ निकाला. वीडियो वाले शख्स को बाबा बम बम नाथ के अनुयायियों ने पहले तो खूब पीटा और उसके बाद उस पुष्पाराज को बाबा बमबम नाथ के सामने झुकाया. उसने बाबा बम बम नाथ के पैर पकड़कर अपने कृत्य पर माफी मांगी.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वीडियो में नजर आए शख्स का असली नाम यशवंत है, जो विक्रांत भैरव की प्रतिमा पर चढ़कर सिगरेट पी रहा था. इसी का वीडियो ही वायरल हो रहा है. वहीं अब अधेड़ की मारपीट का वीडियो भी खासी चर्चा में बना हुआ है. उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में विराजित विक्रांत भैरव भगवान पर एक शख्स अधेड़ अघोरी की वेश में मंदिर के अंदर आता है. फिर विक्रांत भैरव की प्रतिमा पर बैठता है. इस दौरान एक ऑटो रिक्शा वाला और एक युवक वीडियो बना लेता है और पोस्ट कर देता है, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

श्मशान पर मचा जमकर हंगामा

जब बाबा बम बम नाथ के अनुयायी अघोरी को ढूंढकर श्मशान ले गए. उन्होंने अघोरी की पिटाई करना शुरू की तो वहां हंगामा हो गया. चक्रतीर्थ पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. भीड़ ने अघोरी की पिटाई से लेकर उसके माफी मांगने तक का पूरा नजारा देखा. शुरुआत में अघोरी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था, लेकिन जब बाबा बमबम नाथ के अनुयायियों ने उसकी पिटाई की तो उसने अपनी गलती मान ली और बाबा बम बम नाथ से अपने किए पर पछतावा करते हुए माफी मांगी.

Related Articles

Back to top button