ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर में लगी आग, नीचे दबे दो युवक जिंदा जले

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बक्स्वाहा थाना क्षेत्र के गुगवारा-सैडारा मार्ग पर शनिवार की शाम को दर्दनाक हादसा होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि उक्त हादसे में दो नवयुवकों की जलने के कारण मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया है। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम महुटा का रहने वाला 25 वर्षीय अशोक पुत्र आनंद यादव, गांव के रहने वाले 17 वर्षीय मोहित पुत्र करन गौड़ के साथ ट्रैक्टर और थ्रेशर मशीन लेकर ग्राम बम्हौरी गया था।

बम्हौरी से वापस अपने गांव महुटा जाने के दौरान गुगवारा-सेडारा मार्ग पर शाम करीब 4 बजे ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई और ट्रैक्टर में आग लग गई। चूंकि अशोक और मोहित ट्रैक्टर की नीचे फंसे हुए थे, जिस कारण से वे भी आग की चपेट में आ गए और जलने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दे दी गई थी लेकिन वह देरी से मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोग करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। वहीं दूसरी ओर उक्त दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button