ब्रेकिंग
Sangli Suicide Case: युवक ने की आत्महत्या, मां का गंभीर आरोप- 'धर्म परिवर्तन के दबाव में बेटे की ली ... IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत के लिए तैयार भारत, क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? Toxic Teaser: 'टॉक्सिक' के नए टीजर में यश की गर्ल गैंग का भौकाल, नयनतारा और कियारा का दिखा खूंखार अं... Israel-USA Tensions: अमेरिकी मदद ठुकराएंगे नेतन्याहू, कहा- 'हमारी अर्थव्यवस्था अब विदेशी सहायता की म... ATF Price Cut: हवाई यात्रा होगी सस्ती! जेट फ्यूल के दाम में 5 रुपये की भारी कटौती Yusuf Imran: गूगल छोड़कर शुरू किया अपना AI बिजनेस, जानें क्यों करोड़ों की सैलरी को दी मात? Dreamcatcher Vastu Tips: घर में ड्रीमकैचर लगाने के फायदे, जानें सही दिशा और वास्तु के नियम Future of Healthcare in India: बदलती जीवनशैली और बढ़ती बीमारियों के बीच हेल्थकेयर का नया स्वरूप Ketan Agarwal Murder Case: मर्डर का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्... YEIDA News: यमुना प्राधिकरण का बड़ा कदम, 3,181 करोड़ के निवेश को मिली मंजूरी; 18,000 से ज्यादा लोगों...
देश

दारोगा ने बार-बालाओं को एक गाने पर घंटों नचवाया, वीडियो वायरल होते ही हुए सस्पैंड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद जहां कानून व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं वहीं राजधानी के एक दारोगा का वायरल वीडियो खाकी को शर्मसार करता दिखाई दे रहा है। होली पर्व के एक आयोजन पर दारोगा साहेब नियम-कानून को ताक पर रख बार-बालाओं के डांस का मजा लेते नजर आए। एक ही भोजपुरी गाने पर बार-बालाओं से बार-बार जमकर डांस करवाया। वायरल वीडियो का पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने संज्ञान लेते हुए दारोगा को निलंबित कर दिया है।

बर्खास्तगी की तैयारी के साथ ही लापरवाही बरतने पर प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामला थानाक्षेत्र इंदिरानगर के सुग्गामऊ का है। यहां होली पर्व के आयोजन में बार-बालाओं का डांस चल रहा था तभी सब इंस्पैक्टर भृगुनाथ ओझा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। दारोगा साहेब ने कानूनी कार्रवाई करना तो दूर की बात वह खुद बार-बालाओं के डांस का मजा लेने लगे। मुंह में पान-मसाला और मस्ती के मूड में दारोगा साहेब ने कानून व्यवस्था को ताक पर रख दिया। बार-बालाओं को एक ही भोजपुरी गाने पर बार-बार नचवा दिया। वहीं लोगों के मना करने के बावजूद दारोगा साहेब जिद्द पर अड़े रहे। इस दौरान भीड़ में से किसी शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button