ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
देश

कोरोना वायरस पर जनता को ‘डरा’ रही सरकार: राज ठाकरे

औरंगाबाद: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार जनता को ‘डरा रही है और लोगों पर प्रतिबंध लगा रही है, जिससे उनमें घबराहट बढ़ रही है। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए राज ने कहा कि सरकारी दलों को पहले इस संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर का पता लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंध लगाए जाने से लोगों में खौफ पैदा हो रहा है। राज ठाकरे ने कहा, ” हमारे देश में कोरोना वायरस के इतर अन्य कारणों से मृत्युदर काफी अधिक है। इसमें कोई शक नहीं कि हमें सावधानी बरतनी चाहिए। लेकिन सरकार कोरोना वायरस के मामले में लोगों को डरा रही है।” राज ठाकरे ने सवाल किया कि आने वाले महीने में औरंगाबाद में निकाय चुनाव होने वाले हैं क्या सरकारी एजेंसियां कोरोना वायरस के कारण इसे भी टाल देंगी?

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पुलिस प्रशासन ने राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों से कोरोना वायरस के मद्देनजर शिव जयंती को लेकर होने वाले आयोजनों को संक्षिप्त करने की अपील की है। शिवाजी महाराज की जयंती को शिव जयंती कहा जाता है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 11 मामलों की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Back to top button