ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

Jharkahnd: ससुराल में शिक्षा मंत्री ने जमकर खेली होली, बाघमारा के विधायक ढुलू महतो की पकड़ करेंगे ढीली

धनबाद। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सधी हुई राजनीतिक चाल चल रहे हैं। उनकी नजर बाघमारा विधानसभा क्षेत्र पर है। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा विधायक ढुलू महतो की मजबूत पकड़ रही है। सत्ता परिवर्तन के बाद बाघमारा पर से ढुलू की पकड़ ढीली करने के लिए शिक्षा मंत्री ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। रंगो के त्योहार के माैके पर शिक्षा मंत्री बाघमारा के बगल में गोमो के जीतपुर स्थित अपनी ससुराल में जमकर होली खेली। इस दाैरान उन्होंने अपने समर्थकों और लोगों को इशारे ही इशारे में भविष्य की राजनीति की तैयारी में मजबूती से जुट जाने का आह्वान किया।

झारखंड में सत्ता परिवर्तन के बाद हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री बने जगरनाथ महतो की नजर गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र पर है। वे दो-दो बार झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2014 और साल 2019 में महतो ने लोकसभा का चुनाव लड़ा। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के तहत ही बाघमारा विधानसभा क्षेत्र आता है। दोनों बार के चुनाव में जगरनाथ महतो का बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में बहुत की खराब प्रदर्शन रहा। 2014 में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र पांडेय तो 2019 में भाजपा-आजसू गठबंधन प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी को बढ़त मिली। इसके पीछे का राजनीतिक कारण विधायक ढुलू महतो का बाघमाार पर मजबूत पकड़ रही है। झारखंड की सत्ता बदलने के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। ढुलू पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस उनके पीछे पड़ी है। वे भागते चल रहे हैं। इस स्थिति का जगरनाथ महतो फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को बाघमारा क्षेत्र में पार्टी का जनाधार बढ़ाने का निर्देश दिया है। चर्चा तो यह भी है कि ढुलू के प्रति पुलिस की सख्ती के पीछे जगरनाथ महतो भी एक कारण हैं।

अपनी ससुराल में होली खेलने पहुंचे शिक्षा मंत्री ने बाघमारा की राजनीति पर कुछ भी बोलने से इन्कार किया। हालांकि अन्य मुद्दों पर खूब बोले। उन्होंने कहा कि री-एडमिशन व डेवलपमेंट के नाम पर अगर वसूली की जाती है तो स्कूल की मान्यता रद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल में बच्चे के री-एडमिशन व डेवलपमेंट सहित किसी भी बहाना से पैसों की उगाई करने की शिकायत मिली तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। स्कूल में बीपीएल कार्डधारी के 25 प्रतिशत बच्चे की नामांकन करना होगा, क्योंकि यह नियम भारत सरकार की है। मंत्री ने छात्रा से अपील की कि इंटर में टॉप आने वाले को एक ऑल्टो कार से सम्मानित किया जाएगा। शहीद सदानंद झा की स्मारक में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, जहां उसे आयोजक समिति ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अजय महतो, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, मुखिया जगरनाथ महतो, रवि महतो, धर्मेंद्र बाबा, दिनेश महतो, विजय महतो, रामू महतो आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button