ब्रेकिंग
Panchkula Sector 6 Hospital Update: सरकारी अस्पतालों में लंबी कतारें और स्टाफ की कमी, मरीजों को जाना... Inspirational Story: तबेले की मिट्टी से नेशनल वॉलीबॉल तक का सफर! खंडवा की श्रद्धा और ऋषिका की मिसाल MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक...
उत्तरप्रदेश

‘ॐ’ का टैटू तेजाब से जलाया, जबरन खिलाया मांस… 4 मुस्लिम लड़कों ने बर्बरता की हद पार, लड़की से दो महीने तक करते रहे गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दूसरे समुदाय के चार युवकों ने 14 साल की लड़की का अपहरण किया. फिर दो महीने तक उसके साथ गैंगरेप करते रहे. यही नहीं, लड़की के हाथ पर गुदे ‘ॐ’ के टैटू को तेजाब से जला दिया. जब लड़की खाने को कुछ मांगती को उसे जबरन मांस खिलाते. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी की तलाश अभी जारी है.

मामला भगतपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की चाची ने FIR में बताया- मेरी जेठानी की 14 साल की बेटी 2 जनवरी, 2025 को कपड़े सिलवाने टेलर के पास बाजार जा रही थी. रास्ते में गांव के रहने वाले सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ ने जबरन उसे कार में खींचकर बैठा लिया. फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया. जब होश आया, तो लड़की एक कमरे में थी. उसके सारे कपड़े उतरे हुए थे. आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था.

चाची ने बताया, लड़की के लापता होने के बाद उसकी काफी खोजबीन की गई. लेकिन कुछ पता नहीं चला. 3 जनवरी को गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी थी, जिसके बाद 2 मार्च को आरोपियों ने उसको भगतपुर छोड़ दिया. पीड़िता ने बताया सलमान और उसके दोस्तों ने लड़की के साथ शारिरिक शोषण करना शुरू कर दिया था. जब उसको होश आता तो वह खाना मांगती थी. तब वो लोग उसे मांस (बीफ) खाने को देते थे. उसके मना करने पर जबरजस्ती उसको मीट खिलाते और रेप करते थे. उसके हाथ पर ॐ का चिह्न भी तेजाब डालकर सलमान ने मिटा दिया.

मुंह पर तेजाब डालने की कोशिश

यही नहीं मुंह पर तेजाब डालने की भी धमकी देते थे, लगातार पिछले दो महीने से उसके साथ शारीरिक शोषण करने के बाद सलमान ने पीड़िता को भोजपुर छोड़ दिया. साथ ही धमकी दी कि अगर घर पर किसी को भी कुछ बताया तो तुझे और तेरी चाची को उठा लेंगे.

मामले पर क्या बोले एसपी?

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया 3 मार्च को हमें एक तहरीर मिली थी. हमने मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी के तीन आरोपियों की तलाश अभी जारी है. लड़की का मेडिकल करवा लिया गया है. दोष साबित होने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button