ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

दर्द से कराह रही थी प्रेग्नेंट महिला, डिलीवरी से पहले नर्स ने रख दी ऐसी शर्त… Video वायरल होते ही एक्शन

ओडिशा के झारसुगड़ा जिले से एक सरकारी अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है. वायरल वीडियो झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल का है. यहां प्रसूति विभाग की एक नर्स ऑपरेशन से पहले एक महिला के परिजनों से पैसे लेते हुए पकड़ी गई.

फुटेज में ऑपरेशन थियेटर की इंचार्ज नर्स नीलिमा पटेल को दूसरी महिला से पैसे लेते हुए साफ तौर पर दिखाया गया है. घटना के वीडियो ने हेल्थ केयर सिस्टम के कामकाज को लेकर गंभीर चिंता जताई है.

मामले पर बात करते हुए झारसुगुड़ा के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) ने कहा, ‘शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर जिला मुख्यालय अस्पताल द्वारा गठित समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट मुझे सौंप दी है. हम कार्रवाई करेंगे. शिकायतकर्ता ने हमें व्हाट्सएप के जरिए लिखित शिकायत में बताया कि उन्होंने 2,000 रुपये की रिश्वत दी है.’

दिल्ली से भी आया था ऐसा केस सामने

पिछले साल सीबीआई ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी एक बड़े रिश्वतखोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया था. सीबीआई को सूत्र से जानकारी मिली थी कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है.

नौ लोगों को किया गया था गिरफ्तार

यहां एक रैकेट मरीजों से इलाज के नाम पर रिश्वतखोरी कर रहा है और मरीजों को कुछ कंपनियों के मेडिकल उपयोग को बढ़ावा दे रहा है. इसमें अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ भी शामिल हैं. जब सीबीआई ने शुरुआती जांच की तो पता चला कि RML अस्पताल में 5 मॉड्यूल के जरिए रिश्वतखोरी की जा रही थी. इसका भंडाफोड़ सीबीआई ने किया. इस दौरान दो सीनियर हृदय रोग विशेषज्ञों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Related Articles

Back to top button