ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

हाथ में पीएम और उनकी मां की तस्वीर, फूट-फूटकर रोने लगा युवक; फिर प्रधानमंत्री ने किया ये काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को गुजरात दौरा का दूसरा और आखिरी दिन है. पीएम मोदी शुक्रवार को सूरत पहुंचे थे और वहां सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान प्रोग्राम का आरंभ किया था. पीएम मोदी ने एक रोड-शो भी किया. सूरत में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े. इस रोड शो के दौरान एक युवक प्रधानमंत्री मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था और उसके हाथ में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां हीरा बा की तस्वीर थी.

प्रधानमंत्री मोदी को देखकर सूरत के एक युवक की आंखें भर आईं. वह पीएम मोदी को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा. इस भावुक क्षण में प्रधानमंत्री मोदी ने युवक से बात की और युवक के हाथ में मौजूद तस्वीर पर अपने हस्ताक्षर भी किए.

पीएम को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा युवक

जब उस भाव-विह्वल युवक पर प्रधानमंत्री मोदी की नजर पड़ी तो उन्होंने अपने वाहन को रुकवाया और युवक ने जो स्केच पकड़ रखा था. उसे अपने पास मंगवाया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने उस स्केच पर अपने हस्ताक्षर किये और फिर उस युवक के पास वापस भिजवा दिया.

इसके बाद उस युवक ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और उनका अभिवादन किया. प्रधानमंत्री ने नेयुवक की बनाई तस्वीर पर लिखा- प्रिय ओम अभिनंदन’ इसके बाद उस पर अपने हस्ताक्षर किए और तारीख लिखकर युवक को वापस कर दिया.

दिव्यांग ने पीएम मोदी को पेंटिंग भेंट की

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री मोदी की सूरत यात्रा के दौरान उन्हें सूरत के एक दिव्यांग व्यक्ति द्वारा बनाई गई राम मंदिर की पेंटिंग भेंट की गई. कलाकार ने प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान अपनी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट की.

प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर की पेंटिंग देखकर खुश हुए और उन्होंने पेंटिंग पर हस्ताक्षर भी किए, जिससे दिव्यांगों की आंखों में खुशी के आंसू देखने को मिले.

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दिव्यांग कलाकार मनोज से मुलाकात की और उनकी कलाकृति की प्रशंसा की. कलाकार मनोज भिंगारे हाथ न होने के बावजूद अपने चेहरे और पैरों का उपयोग करके कैनवास पर अद्भुत पेंटिंग बनाते हैं. इस कलाकृति को बनाने के लिए मनोज ने लगातार 15 दिनों तक कड़ी मेहनत की थी.

Related Articles

Back to top button