ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
पंजाब

नशा तस्करों पर पुलिस का Action, करोड़ों की संपत्ति की फ्रीज

तरनतार : जिला पुलिस ने 5 नशा तस्करों की 2 करोड़ 59 लाख 90 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज करने के नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए सख्त अभियान के परिणाम स्वरूप पुलिस एक्शन में नजर आ रही है।

जिला एस.एस.पी. अभिमन्यु राणा ने बताया कि डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव व पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया है। इसके बाद कुलविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी माड़ी गोर सिंह की 70 लाख 80 हजार रुपए की संपत्ति जब्त कर ली गई है, क्योंकि इस आरोपी के खिलाफ खालड़ा थाने में 910 ग्राम हैरोइन बरामद होने का मामला दर्ज किया गया है।

इसी तरह नशा तस्कर लवप्रीत सिंह उर्फ ​​सोनू और आकाशदीप सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी मानकपुरा की 94 लाख 80 हजार रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है, क्योंकि इन दोनों भाइयों के खिलाफ 1 किलो 290 ग्राम हैरोइन बरामद होने के आरोप में थाना सराय अमानत खां में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा नशा तस्कर गुरिंदर सिंह उर्फ ​​शिंदा पुत्र मेहल सिंह निवासी कलसियां ​​कलां की 50 लाख 70 हजार रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है, क्योंकि इस आरोपी के खिलाफ थाना सदर पट्टी में 1 किलो 500 ग्राम हैरोइन बरामद होने का मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा नशा तस्कर अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अर्श पुत्र अवतार सिंह निवासी ढाला की 43 लाख 60 हजार रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है, क्योंकि इस आरोपी के खिलाफ 549 ग्राम हेरोइन बरामद होने के मामले में थाना सराय अमानत खां में मामला दर्ज किया गया है। एस.एस.पी. ने बताया कि उक्त पांचों आरोपियों की कुल 2 करोड़ 59 लाख 90 हजार रुपए की संपत्ति जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित नशा तस्करों के घरों के बाहर कानूनी तौर पर नोटिस चिपका दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button