ब्रेकिंग
Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा...
देश

जनसंख्या बढ़ाने पर जोर, तीसरी संतान होने पर मिलेंगे 50 हजार से लेकर गाय-बछड़े तक, किसने किया ये ऐलान?

भारत समेत कई देशों में इस समय जनसंख्या को बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. इसी बीच जहां पहले आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने जनसंख्या बढ़ाने के महत्व को लेकर बात की. वहीं, दूसरी तरफ टीडीपी पार्टी के सांसद ने एक अनोखा वादा लोगों से कर दिया. जहां एक समय में देश में हम दो, हमारे दो का नारा लगाया जाता था, लोगों को दो बच्चे पैदा करने के लिए कहा जाता था. वहीं, अब सांसद ने वादा किया है कि अगर तीसरी संतान बेटी हुई तो वो 50 हजार रुपये देंगे और बेटा हुआ तो गाय या बछड़ा देंगे.

विजयनगरम के सांसद के. अप्पाला नायडू ने कहा कि वह नवजात बच्ची के नाम से सावधि जमा के रूप में यह 50 हजार रुपये की धनराशि वो जमा करेंगे, जो उसकी शादी की उम्र तक 10 लाख रुपये तक हो सकती है.

TDP सांसद ने किया बड़ा ऐलान

अप्पाला नायडू ने रविवार को कहा, अगर तीसरी औलाद के रूप में लड़का हुआ, तो हम एक गाय और एक बछड़ा परिवार को देंगे. वहीं, अगर तीसरी संतान लड़की हुई, तो हम 50,000 रुपये की सावधि जमा करेंगे. उन्होंने आगे कहा, भारत की जनसंख्या बढ़नी चाहिए. सांसद ने कहा कि वो मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के जनसंख्या बढ़ाने के लिए किए गए आह्वान से प्रेरित हैं.

अप्पाला नायडू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की हर महिला को यह प्रस्ताव देने का वादा किया है. नायडू ने कहा, राजनीति और जीवन में कई महिलाओं ने उन्हें प्रोत्साहित किया, जिनमें उनकी मां, पत्नी, बहनें और बेटी शामिल हैं. सांसद ने समाज में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर भी बात की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं का प्रोत्साहन समय की मांग है.

सीएम नायडू ने जनसंख्या को लेकर क्या कहा

सांसद का बयान तब सामने आया है जब हाल ही में सीएम नायडू ने कहा कि उनका मानना ​​है कि भारत की जनसंख्या बढ़नी चाहिए. उन्होंने कहा कि उनकी राय फैमिली प्लानिंग को लेकर बदली है. सरकार और वित्त कमीशन को जनसंख्या बढ़ाने को बढ़ावा देना चाहिए. अधिक बच्चों के लिए प्रोत्साहन दें.

उन्होंने भारत के साउथ में शुरू हुई “उम्र बढ़ने की समस्याओं” की ओर भी इशारा किया. उन्होंने कहा, उम्र बढ़ने की समस्या साउथ भारत में शुरू हो गई है. नॉर्थ इंडिया में सिर्फ दो राज्यों – बिहार और उत्तर प्रदेश – को आबादी का फायदा मिल रहा है. हम सोच रहे थे कि आबादी बढ़ना नुकसान है लेकिन अब यह फायदा है.

Related Articles

Back to top button