ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
बिहार

आरा: तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े डकैती, 20 मिनट में लूट ली 25 करोड़ की जूलरी; एनकाउंटर

बिहार के आरा में एक बार फिर बेखौफ डकैतों ने तनिष्क शो रूम को अपना निशाना बनाया है. भोजपुर जिले में आरा बाजार के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शो रूम में धड़धड़ाते घुसे बदमाशों ने शोरूम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर महज 20 मिनट में ही 25 करोड़ से अधिक के जेवर लूट लिए. बदमाश इतने बेखौफ थे कि किसी ने भी ना तो अपना चेहरा छुपाने की कोशिश की और ना ही इस वारदात के दौरान किसी से डरे.

बल्कि वारदात के बाद खूब आराम से बाहर निकले और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया कि डकैतों की संख्या 6 से 7 हो सकती है. पुलिस ने शोरूम से सीसीटीवी कब्जे में लिया है. इसमें 20 मिनट तक बदमाश शोरूम के अंदर नजर आ रहे हैं और इतने ही समय में 25 करोड़ से अधिक के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी है. सीसीटीवी देखने के बाद दियारा क्षेत्र में पुलिस की 2 टीमों ने कांबिंग शुरू कर दी है.

सेल्समैन पर किया हमला

पुलिस के मुताबिक सुबह जैसे ही तनिष्क शोरूम खुला, तभी ग्राहक के रूप में 2 बदमाश अंदर घुस आए. इन बदमाशों ने अंदर घुसते ही वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को तमंचे के दम पर बंधक बना लिया. इतने में तीन और बदमाश अंदर घुस आए. इन बदमाशों ने शोरूम में मौजूद सेल्समैन एवं अन्य कर्मचारियों को तमंचे की दम पर बंधक बनाकर एक जगह खड़ा कर दिया. इसके बाद बाकी बदमाशों ने शोरूम में मौजूद जेवर समेटने शुरू कर दिए. इस दौरान बदमाशों ने कीमती जेवर का पता नहीं बताने पर तमंचे के बट से एक सेल्समैन पर हमला भी किया है.

छपरा की ओर भागे बदमाश

वारदात के बाद बदमाश बड़े आराम से बाहर निकले और बाइक पर सवार होकर अलग अलग दिशा में भाग गए. हालांकि पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि आगे जाकर यह दोनों बदमाश छपरा की ओर भागे हैं. तनिष्क के स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया कि करीब 50 करोड़ के हीरे और सोने के जेवरात थे. जिसमें आठ के संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने करीब 25 करोड़ से ज्यादा के हीरे, सोने के बेशकीमती जेवर आदि लूट ले गए हैं. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने यह वारदात उस समय अंजाम दिया, जब स्टोर में महिला एवं पुरुष मिलाकर कुल 25 से ज्यादा स्टाफ मौजूद था.

पुलिस ने किया एनकाउंटर

बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही पुलिस ने बडहरा थाना क्षेत्र के बबुरा इलाके में एनकाउंटर के दौरान दो बदमाशों को दबोच लिया है. पुलिस ने इन दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारी है. इस एनकाउंटर के दौरान बदमाशों ने भी पुलिस पर फायरिंग की है. गनीमत रही कि गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी है. पुलिस के मुताबिक बदमाशों के पास से लूट का काफी माल बरामद कर लिया गया है. हालांकि अभी तक पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. फिलहाल घायल बदमाशों की पहचान सारण (छपरा) के सोनपुर थाना क्षेत्र में सेमरा गांव निवासी कुणाल और दिघवारा विशाल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस अब बाकी बदमाशों की तलाश कर रही है.

Related Articles

Back to top button