ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

JPSC में नेता-अफसर के रिश्‍तेदारों पर बरसती है कृपा, दर्जनभर परीक्षाओं की चल रही CBI जांच

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होनेवाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाएं शुरू से ही काफी विवादित रही हैं। स्थिति यह है कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर जेपीएससी द्वारा ली गई बारह नियुक्ति परीक्षाओं की जांच सीबीआइ से हो रही है। परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर तत्कालीन अध्यक्ष और सदस्य के अलावा सचिव के विरुद्ध भी कार्रवाई हुई है। इससे पहले निगरानी जांच तथा बाद में सीबीआइ जांच में भी इन परीक्षाओं में भारी गड़बड़ी की पुष्टि हो चुकी है। सीबीआइ ने तो व्याख्याता नियुक्ति में गड़बड़ी की चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।

इधर, छठी सिविल सेवा परीक्षा पांच वर्ष से अधिक समय में भी पूरी नहीं हो पाई है। इस परीक्षा में बार-बार विवाद होने तथा राज्य सरकार के हस्तक्षेप के कारण इसकी प्रारंभिक परीक्षा में दो-दो बार संशोधन करना पड़ा। तीन बार इसके परिणाम जारी हुए। हालांकि इस परीक्षा का साक्षात्कार हो चुका है और शीघ्र अंतिम परिणाम जारी होने की उम्मीद है।

नियुक्त हुए नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदार

जेपीएससी द्वारा आयोजित प्रथम एवं द्वितीय सिविल सेवा परीक्षा के अलावा व्याख्याता नियुक्ति में बड़ी संख्या में नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदार नियुक्त हुए। यहां तक कि जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, सदस्य गोपाल सिंह, राधा गोविंद नागेश, शांति देवी के भी कई रिश्तेदार इन परीक्षाओं में चयनित हुए।

इन परीक्षाओं की हो रही सीबीआइ जांच

  1. प्रथम सिविल सेवा परीक्षा
  2. द्वितीय सिविल सेवा परीक्षा
  3. सहायक और कनीय अभियंता
  4. विवि में डिप्टी रजिस्ट्रार नियुक्ति
  5. व्याख्याता नियुक्ति परीक्षा
  6. झारखंड पात्रता परीक्षा
  7. प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा
  8. प्रथम सीमित सिविल सेवा नियुक्ति परीक्षा
  9. सहकारिता सेवा परीक्षा
  10. चिकित्सक नियुक्ति परीक्षा
  11. बाजार पर्यवेक्षक नियुक्ति परीक्षा आदि।

Related Articles

Back to top button