ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
उत्तरप्रदेश

ASI और हम मिलकर कराएंगे पुताई…शादी जामा मस्जिद को लेकर बोले सदर जफर अली

उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है. इस बीच बुधवार को मस्जिद में रंगाई पुताई के मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए मस्जिद की बाहरी दीवारों पर सफेदी करने की इजाजत दे दी है. कोर्ट के इस फैसला का मुस्लिम समुदाय के लोगों स्वागत किया है, साथ ही खुशी भी जाहिर की. मस्जिद कमेटी ने पुताई की अनुमति के लिए सिविल रिवीजन याचिका दाखिल की थी.

इस मामले पर संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने फैसले के लिए अल्लाह और कोर्ट का शुक्रिया अदा किया. सदर ने कहा कि वो इस फैसले से बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने ऐसा फैसला दिया है जो जायज है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ASI और हम दोनों मिलकर मस्जिद की पुताई करवाएंगे. उन्होंने कहा कि अगले 7 दिन में काम शुरू किया जाएगा या सम्पन्न हो जाएगा.

‘नमाज को लेकर ऐसा फैसला लेंगे कि भाईचारा बना रहे’

इसके साथ ही होली और जुमे की नमाज को लेकर मचे बवाल को लेकर सदर जफर अली ने कहा कि शाही जामा मस्जिद में नमाज किस वक्त होगी, यह फिलहाल तय नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि आज यानी बुधवार शाम तक इस बारे में फाइनल डिसीजन ले लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि शाही जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज का हक सिर्फ उनकी कमेटी के पास है. सदर ने कहा कि जुमे की नमाज को लेकर कई धर्मगुरुओं से बात की गई है और सभी लोगों से मशवरा करने के बाद नमाज का समय बता दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button