ब्रेकिंग
Coalgate Case: नवीन जिंदल और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को कोर्ट का सम्मन, 17 जुलाई को पेश होने के ... नारायणगढ़ सुसाइड केस: पीड़िता की बहन का सनसनीखेज आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव Mount Everest Fatah: रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि...
देश

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ कर 82 हुए, दो लोगों की मौत

नई दिल्लीः भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 82 मामलों की पुष्टि हुई हैं। इनमें से कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति और दिल्ली में 69 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि अभी तक ‘‘स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति उत्पन्न नहीं ” हुई है।
PunjabKesari
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा कि केरल से तीन रोगियों के अलावा (जिन्हें स्वस्थ होने के बाद पिछले महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी), कोरोना वायरस से संक्रमित सात और रोगियों को ठीक कर दिया गया है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि संक्रमित 81 लोगों में 16 इतालवी और एक कनाडियाई शामिल है। उन्होंने केंद्र द्वारा महामारी रोग अधिनियम लागू किये जाने के विषय पर कहा, ‘‘यह स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति नहीं है।” देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से दूसरी मौत, दिल्ली में 68 वर्षीय एक महिला की हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार की इसकी पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौत एक से ज्यादा बीमारियों (मधुमेह और उच्च रक्तचाप) की वजह से हुई है।

हालांकि, उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई है। उन्होंने बताया कि महिला राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थी। देश में इस संक्रमण से हुई यह दूसरी मौत है। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में मंगलवार को हुई 76 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई पहली मृत्यु है। उसके कोरोना वायरस के चलते मौत होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि हुई थी

अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 81 लोगों के संपर्क में आए कुल 4,000 लोगों को पूरे देश में गहन निगरानी में रखा गया है जबकि समूचे देश में 42,000 लोगों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जरूरी सुविधाएं जैसे सामुदायिक निगरानी, पृथकरण, पृथक वार्ड, प्रशिक्षित मानवबल, त्वरित कार्रवाई दल आदि को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में और मजबूत किया गया है। अग्रवाल ने बताया कि भारत ने अब तक विभिन्न देशों से 1,031 लोगों को निकाला है। इनमें 48 देशों के नागरिक शामिल है।

Related Articles

Back to top button