ब्रेकिंग
Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा... Khagaria Adarsh Hotel Incident: स्टेशन रोड स्थित होटल में कमरे के अंदर लगी आग, शादी के दबाव के बीच ह... JDU Training Camp Patna: जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में निशांत कुमार के संबोधन के सियासी मायने, नीत... Italy Eurofighter Damaged: हूती हमलों की चपेट में आया नाटो समर्थित यूरोफाइटर-2000, इटली के रक्षा मंत...
विदेश

ट्रेन हाईजैक से घबरा गई पाकिस्तानी सेना, सरकार की चेतावनी- बलोच आर्मी से लड़ो या नौकरी छोड़ो

बलोच लिबरेशन आर्मी के हमले से परेशान पाकिस्तान ने अपने सैनिकों के लिए नया फरमान जारी किया है. इसके मुताबिक सेना के अधिकारियों ने जूनियर सैनिकों से कहा है कि या तो युद्ध के मोर्चे पर बलोच आर्मी से लड़ो या नौकरी छोड़कर बाहर जाओ. पाकिस्तान के इस फरमान की बलूचिस्तान में खूब चर्चा हो रही है.

बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक प्रांत के महानिदेशक ने फ्रंट पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि बलोच लिबरेशन आर्मी लगातार हमलावर है.

महानिदेशक का कहना है कि जिस तरीके से बीएलए के लड़ाके हमारे लोगों को घेर कर मार रही है, उससे पाकिस्तान की पूरी दुनिया में किरकिरी हो रही है. इसे रोकना तुरंत जरूरी है.

नौकरी छोड़ो या मजबूती से लड़ो

महानिदेशक ने अपने पत्र में 2015 के एक नियमों का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया है कि अनुशासनहीनता के आरोप में सैनिकों की नौकरी जा सकती है. पत्र में कहा गया है कि बलोल लिबरेशन के लड़ाकों से आप मजबूती से लड़िए, नहीं तो नौकरी से हट जाइए.

पत्र में कहा गया है कि बलोच के लड़ाके जब पोस्ट और चौकियों पर हमले कर रहे हैं तो जवान अपने हथियार तुरंत सरेंडर कर दे रहे हैं. यह गलत है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा.

दरअसल, पिछले दिनों बलोच के लड़ाकों गोरिल्ला तरीके से सेना और पुलिस के चौकियों पर हमला किया था, जिसके बाद जवानों ने अपने हथियार सरेंडर कर दिए. इस घटना के बाद पाकिस्तान की खूब भद पिटी थी.

पहले ट्रेन हाईजैक अब बस को उड़ाया

12 मार्च को बोलन में बलोच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने जफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया. इस हाईजैक में पाकिस्तान सेना के 30 जवान मारे गए थे. 3 दिन की माथापच्ची के बाद पाकिस्तानी सेना ने हाईजैक को खत्म करने की बात कही थी.

इधर, रविवार को बलोच लड़ाकों ने पाकिस्तानी सैनिकों से जुड़े एक बस को उड़ा दिया. इस हमले में 90 लोगों के मरने की खबर है. हालांकि, पाकिस्तान का कहना है कि उसके सिर्फ 5 सैनिक मारे गए हैं.

बलूचिस्तान में बढ़ते हमले के बीच पाकिस्तान ने ज्यादा से ज्यादा सैनिक तैनात करने का फैसला किया है.

Related Articles

Back to top button