ब्रेकिंग
रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर
खेल

अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाकर फंस गई KKR? नहीं बनती प्लेइंग XI में जगह!

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को IPL 2025 का कप्तान तो बना दिया. लेकिन, इस फैसले के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई है कि ना निगलते बन रहा है और ना उगलते. KKR के सामने ये सिचुएशन प्लेइंग इलेवन के चलते पैदा हुई है. दरअसल, रहाणे को कप्तानी सौंपे जाने के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. सवाल ये कि रहाणे खेलेंगे तो कहां? KKR की प्लेइंग इलेवन में रहाणे की पोजिशन को आकाश चोपड़ा ने बड़ी गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि बतौर बल्लेबाज, कप्तान, रहाणे को में जगह बनाने को लेकर जूझना पड़ सकता है.

नरेन और डिकॉक से ओपन कराएगा KKR- रिपोर्ट

आनंद बाजार पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक KKR का ओपनिंग स्लॉट लगभग तय है. ऐसी खबर है कि मैनेजमेंट सुनील नरेन और क्विंटन डि कॉक से पारी की शुरुआत कराने के मूड में है. आकाश चोपड़ा का भी ऐसा ही सोचना है. बल्कि, उन्होंने नंबर 3 की बैटिंग पोजिशन को लेकर भी कहा कि वो वेंकटेश अय्यर के लिए आदर्श जगह है. अब ऐसे में सवाल है कि रहाणे फिर खेलेंगे कहां?

कप्तान रहाणे के लिए कहां बनेगी जगह?

चूंकि रहाणे टीम के कप्तान बनाए गए हैं तो टीम में उनकी जगह तो बनानी ही पड़ेगी. तो क्या KKR का मैनेजमेंट अपने ओपनिंग कॉम्बिनेशन में या नंबर 3 की पोजिशन में बदलाव करेगा. आकाश चोपड़ा के मुताबिक KKR के सामने एक विकल्प ये है कि वो सुनील नरेन की जगह रहाणे कोडिकॉक के साथ ओपनिंग पर भेज सकती है. इससे टीम को राइट-लेफ्ट की ओपनिंग जोड़ी मिल सकेगी. वहीं दूसरा विकल्प ये होगा कि वो वेंकटेश अय्यर की जगह नंबर 3 पर रहाणे को खिलाए.

रहाणे के लिए नंबर 4 पर खेलने का विकल्प भी खुला

वैसे पहले दोनों विकल्पों के अलावा भी एक विकल्प है और वो ये कि हो सकता है कि प्लेइंग इलेवन में रहाणे नंबर 4 पर खेलते दिखें. साफ है कि KKR के सामने रहाणे की पोजिशन को लेकर सिरदर्दी खूब है. लेकिन, उस सिरदर्दी को दूर भी उसे ही करना है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि रहाणे को KKR किस नंबर पर उतारने का फैसला करती है.

KKR की संभावित प्लेइंग XI

सुनील नरेन, क्विटंन डि कॉक, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे ( कप्तान), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, स्पेन्सर जॉनसन, एनरिक नॉर्खिया,

Related Articles

Back to top button