ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...
पंजाब

लुधियाना पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने किए बड़े ऐलान, बोले- ये सिर्फ ट्रेलकर था, पिक्चर अभी बाकी

लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज लुधियाना के जवाहर नगर पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यसभा सदस्य व लुधियाना वेस्ट हलके से उपचुनाव के लिए उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में रैली की, वहीं लोगों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लोगों से मिलकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं पर क्या आज तक कोई भी मुख्यमंत्री या मंत्री जवाहर कैंप में लोगों से मिलने आया। उन्होंने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री में इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह जनता को माइक देकर उनसे उनकी परेशानियां पूछे पर भगवंत मान ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं। भगवंत मान पंजाब को रंगला बनाने के लिए बड़े कदम उठा रहे हैं और अभी तो सिर्फ ट्रेलर ही था, पिक्चर देखनी अभी बाकी है।

केजरीवाल ने कहा कि पहले पार्टियां नशे का कारोबार करती थीं लेकिन आप सरकार ये धंधा नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति पंजाब में नशे का कारोबार करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब सुधार हो रहा है और  अगर पाकिस्तान से कोई ड्रोन आता है तो उसे कोई उठाने नहीं जा रहा है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि किसी भी नशा तस्कर या गैंगस्टर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि 70 साल से पंजाब का जो हाल है उसमें 3 साल में सुधार हुआ है। वहीं पंजाब सरकार जिस तरह से चल रही है वह नशे और बेरोजगारी को खत्म कर देगी। बिजली को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ दिल्ली और पंजाब में मुफ्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बाकी सरकारें कहती थी कि खजाना खाली है पर आप ने ऐसा कभी नहीं कहा। इस मौके पर केजरीवाल बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि लुधियाना के जवाहर नगर में एक महीने के अंदर नई सड़कें और स्ट्रीट लाइटें लगा दी जाएंगी। इसके साथ ही गर्मियों में ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे ताकि एक मिनट के लिए भी बिजली न जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान पहल के आधार पर किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button