ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
पंजाब

SGPC ने हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे को लेकर सुनाया ये फैसला, पढ़ें…

चंडीगढ़: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अंतरिम कमेटी की बैठक चंडीगढ़ में हुई। इस बैठक के दौरान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी का इस्तीफा खारिज कर दिया गया है। समिति के सदस्यों ने कहा कि वे हरजिंदर सिंह धामी को मनाने की कोशिश करेंगे और उनसे अपना इस्तीफा वापस लेने का आग्रह करेंगे। इसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि हरजिंदर सिंह धामी SGPC के अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर से सेवा निभा सकते हैं।

नैतिकता के आधार पर दिया गया था इस्तीफा 
बता दें कि हरजिंदर सिंह धामी ने करीब एक महीने पहले नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया था। यह कदम श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर ज्ञानी हरप्रीत सिंह को तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार पद से हटाए जाने के तरीके की आलोचना करने के बाद उठाया गया था। हालांकि हरजिंदर सिंह धामी को मनाने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन उन्होंने अपना इस्तीफा वापिस लेने से साफ इनकार कर दिया था।

Related Articles

Back to top button