ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
बिहार

छिपकर मिल रहे थे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, गांववालों ने देख लिया, पंचायत में सुना दिया ये फैसला

बिहार के कटिहार में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा. इसी बीच, दोनों को मिलते गांववालों ने देख लिया. इसके बाद गांववालों ने बॉयफ्रेंड को पकड़ लिया. फिर गांव में ही लोगों ने दोनों की शादी करा दी. यह पूरा मामला कटिहार के बिनोदपुर का है.

बिनोदपुर की एक लड़की लाडो और मकईपुर के संजीत चौहान इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ संपर्क में आए थे. इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगीं. फिर दोनों में इश्क हो गया. प्यार जब परवान चढ़ा तो संजीत अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने बिनोदपुर आ गया. दोनों छिपते-छिपते मिल रहे थे. इसी बीच, दोनों को गांव वालों ने देख लिया. गांववालों ने पूछताछ की तो दोनों ने अपनी लव स्टोरी को साझा करते हुए पूरी कहानी बयान कर दी.

गांववालों को बताई इश्क की कहानी

दोनों ने ग्रामीणों से कहा कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं. उसके बाद दोनों परिवारों के लोगों को बुलाकर पंचायत में बैठाया गया. पंचायत बैठी, परिवार वालों को बुलाया गया, दोनों से पूछा गया. भरी पंचायत में संजीत और युवती ने एक दूसरे से इश्क की बात को स्वीकार कर लिया. पंचायत में फैसला लिया गया कि दोनों की शादी करा दी जाए. यह भी कहा गया कि लड़के के परिवार द्वारा दहेज की कोई मांग नहीं की जाएगी. लड़की के परिवार वाले जो भी अपनी इच्छा और शक्ति के अनुसार देंगे, उसे स्वीकार करना होगा.

मंदिर में दोनों की करा दी गई शादी

बस फिर क्या था, गांव वालों ने दुकान से कपड़े और सामान मंगवाए और गांव के ही सरस्वती मंदिर में संजीत ने युवती की मांग को भर दिया. समाज में अक्सर लव मैरिज को लेकर झगड़े होते हैं. लेकिन इस मामले में ग्रामीणों ने एक मिसाल पेश की और दोनों को एक नया जीवन शुरू करने का अवसर दिया.

Related Articles

Back to top button